फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health deteriorated of Student who fasting against bond policy in Rohtak

Rohtak: बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ अनशन कर रही छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा

Wed, 07 Dec 2022 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 09:06 PM IST
सार

पीजीआई में धरना दे रहे एमबीबीएस विद्यार्थियों को सर्व कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया। संघर्ष को लेकर विद्यार्थियों ने बुधवार को भी लंबी बैठक की। इस दौरान आंदोलन को तेज करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Health deteriorated of Student who fasting against bond policy in Rohtak
धरने पर बैठे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ एमबीबीएस के विद्यार्थियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। अनशन के दौरान मंगलवार रात छात्रा नेहा की तबीयत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। छात्रा का स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके बावजूद भी अन्य विद्यार्थी अनशन पर डटे हुए हैं। संघर्ष को लेकर विद्यार्थियों ने बुधवार को भी लंबी बैठक की। इस दौरान आंदोलन को तेज करने पर जोर दिया गया। दूसरी तरफ सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों ने करीब डेढ़ बजे निदेशक कार्यालय के पीछे ओपन थियेटर में बैठक कर आंदोलन को तेज करने पर जोर दिया। एमबीबीएस के विद्यार्थियों को सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए इस संघर्ष में हर तरह उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि कर्मचारी उनके साथ खड़े हैं। हम विद्यार्थियों को किसी तरह से कमजोर नहीं पड़ने देंगे, इसलिए धरनास्थल पर धरने में शामिल हुए हैं।


सरकार से हुई बातचीत बेनतीजा, याचिका की तैयारी पूरी
एमबीबीएस विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सरकार से बात हुई है। उप मुख्यमंत्री से भी इस बारे में चर्चा की गई है। यहां से कोई ठोस जवाब या पुख्ता समाधान नहीं मिला है। ऐसे में संघर्ष लंबा होता नजर आ रहा है, इसीलिए एसोसिएशन याचिका हाईकोर्ट में दायर की जा रही की है। इसके तहत दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। -डॉ. पुनिता हसिजा, अध्यक्ष, आईएमए हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed