फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Head Bittu resigns for eight years of Qila Road Bazar

किला रोड बाजार के आठ साल से प्रधान बिट्टू ने दिया इस्तीफा

Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Head Bittu resigns for eight years of Qila Road Bazar
किला रोड बाजार में प्रधान पद के लिए आमने सामने दुकानदार। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। किला रोड बाजार की प्रधानी को लेकर मंगलवार शाम करीब 500 दुकानदार दो फाड़ होकर आमने-सामने आ गए। एक गुट ने बिट्टू सचदेवा तो दूसरे ने जगदीश लाल धींगड़ा को प्रधान मानते हुए नारेबाजी की। आरोप-प्रत्यारोप के चलते टकराव के हालात पैदा होने लगे। मौके पर पहुंचे सरपरस्त सुनील गोंदा, नरेंद्र मेहरोत्रा और विशंभर आहुजा को बिट्टू सचदेवा ने इस्तीफा सौंप दिया। तय हुआ कि प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति अथवा चुनाव से होगा।
विज्ञापन

किला रोड बाजार में 16 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सोमवार को प्रशासन ने छज्जे हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दे दिया। इससे कुछ दुकानदारों में प्रधान बिट्टू सचदेवा को कटघरे में खड़ा करके आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मंगलवार दोपहर से दुकानदारों ने प्रधान को हटाने की रणनीति बनाई। जिसके तहत शाम करीब छह बजे एक गुट के दुकानदारों ने बैठक करके उपाध्यक्ष जगदीश लाल धींगड़ा को प्रधान मानते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जब इसकी भनक बिट्टू सचदेवा को हुई वह समर्थक दुकानदारों के साथ पहुंचे और समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि दुकानदारों ने मुझे सर्वसम्मति से प्रधान मान लिया है। आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार की कमेटी 30 साल से है, मगर अभी तक चुनाव नहीं हुआ है। प्रधान सर्वसम्मति से चुना जाता रहा है। शुरू से बिट्टू सचदेवा के पिता आत्मप्रकाश सचदेवा प्रधान रहे। जब उनका निधन 2016 में हुआ तो बिट्टू सचदेवा को प्रधान बनाया गया। अब दुकानदारों ने मुझे सर्वसम्मति से प्रधान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिट्टू सचदेवा ने कहा कि बाजार का प्रधान में ही हूं। बाजार के अधिकांश दुकानदार मेरे साथ हैं और उनका मुझे समर्थन है। यदि कोई अपने को प्रधान कहता है, तो गलत है। बाजार के अधिकांश दुकानदारों के समर्थन से प्रधान बनने का दावा करने वाले चाहे तो चुनाव करवा लें हकीकत सामने आ जाएंगी। मैं प्रधान पद का चुनाव करवाने के लिए तैयार हूं।
जब विवाद बढ़ा तो किला रोड बाजार के सरपरस्त सुनील गोंदा, नरेंद्र मेहरोत्रा और विशंभर आहुजा पहुंचे। तीनों सरपरस्तों ने दोनों से अलग-अलग बात की और समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया। इसके बाद बिट्टू सचदेवा ने सरपरस्तों को प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया।
मैंने प्रधान पद का इस्तीफा तीनों सरपरस्तों को सौंप दिया है। अब वह फैसला करेंगे कि चुनाव सर्वसम्मति से होगा अथवा चुनाव से। चुनाव के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।

- बिट्टू सचदेवा
प्रधान का इस्तीफा होने के बाद उप प्रधान का दायित्व बढ़ता है। बुधवार को सरपरस्त प्रधान को लेकर फैसला करेंगे और सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव किया जाएगा।
- जगदीश लाल धींगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed