फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HCMS 447 post for written test

एचसीएसएस के 447 पदों को भरने के लिए पं. बीडीएस यूएसएसआर लेगा लिखित परीक्षा

Sat, 29 Feb 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
HCMS 447 post for written test
snj 10
रोहतक। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस के 447 रिक्त पदों को भरने के लिए पहली बार पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज लिखित परीक्षा लेगा। एक मार्च को संस्थान के अलावा शहर भर के 11 सेंटरों में यह परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 2981 आवेदक लिखित परीक्षा देंगे। अभी तक यह परीक्षा हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होती थी। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही एमबीबीएस डिग्री धारक को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बतौर मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति मिलती थी।
विज्ञापन

एचसीएमएस की 447 सीटों के लिए यूएचएसआर को 2981 डॉक्टरों की लिखित परीक्षा लेनी हैं। यह परीक्षा एक मार्च को साढे़ 12 बजे से दो बजे तक होगी। इस परीक्षा में 100 बहु विकल्प वाले सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब आवेदक को ओएमआर सीट पर देना होगा। हर प्रश्न के लिए एक अंक होगा और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के लिए 11 सेंटरों में पांच परीक्षा केंद्र पीजीआईएमएस में व छह स्कॉलर रोजरी स्कूल में बनाए गए हैं। इसमें प्री क्लीनिकल (एनाटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री), (माइक्र्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसन) सबजेक्ट में 10-10, क्लीनिकल सब्जेट में (जनरल मेडिसन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, स्किन एंड वीडी, रेडियोडाग्नोजिस, चेस्ट ऐंड टीबी, ऑपथेमोलॉजी, इएनटी) 50 अंक की परीक्षा होगी। इसके अलावा कम्यूनिटी मेडिसन से 20 व जरनल अवेयरनेस से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक मार्च को परीक्षा के बाद दो से चार मार्च तक यदि किसी को आपत्ति होगी तो वह दर्ज करा सकेगा और पांच मार्च को कमेटी आब्जेक्शन को जांचेगी। इसके बाद छह मार्च को परिणाम अपलोड होगा और सात मार्च को फाइनल घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में डॉक्टरों की स्थिति की तुलना में आए अधिक आवेदन
447 पदों के लिए 2981 आवेदन का आना हैरानी भरा है। क्योंकि एचसीएमएस में डॉक्टरों की कमी है। इस कमी को जल्द पूरा करने के लिए एचपीएससी से जिम्मेदारी लेकर सरकार ने यूएचएसआर को दी है। ताकि कम समय में परीक्षा हो सके और जल्द परिणाम जारी किया जा सके। चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ एक्सपर्ट बताते हैं कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि 447 पद के लिए छह गुणा अधिक एमबीबीएस धारकों ने आवेदन किया है। पहले सिर्फ साक्षात्कार होते थे और अब लिखित परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को एचएसएमएस के 447 पदों के लिए 2981 की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा लेने के लिए सभी प्रबंध हो गए हैं। संस्थान की ओर से इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
- डॉ. गजेंद्र, प्रभारी जनसंपर्क विभाग, यूएचएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed