फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryanvi culture is our identity and pride: Kanwar Singh Yadav

हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान और गौरव : कंवर सिंह यादव

Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi culture is our identity and pride: Kanwar Singh Yadav
फोटो संख्या:58 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने हरियाणवी रागनी, कविता पाठ, भजन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रो. कैप्टन डॉ. शमशेर सिंह ने संबोधन में महाविद्यालय की उपलब्धियों व उमंग कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रेष्ठ महाविद्यालयों में से एक है जहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है व उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है जिससे वे भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने प्रतिभागियों को पचास हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को समय-समय पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. डॉ. सोमवीर, डॉ. परमीत कुमारी व अंशु यादव ने निभाई।
संयोजक डॉ. पविता यादव ने बताया कि उमंग कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने व उन्हें मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

----------

हरियाणवी रागनी में निखिल प्रथम व अर्जुन द्वितीयहरियाणवी रागनी में निखिल प्रथम, अर्जुन द्वितीय व अमन तृतीय रहा। हिंदी कविता में राहुल प्रथम, संतोष द्वितीय और दिनेश व नेहा तृतीय रवे। हरियाणवी कविता में निखिल प्रथम, संतोष द्वितीय व देशराज तृतीय रहा। हरियाणवी नृत्य (फीमेल) में जानवी प्रथम, संतोष द्वितीय व उमंग तृतीय रहा। संस्कृत श्लोक उच्चारण में दिनेश प्रथम रहा। अंग्रेजी कविता में यश गोयल प्रथम रहे। पंजाबी कविता में प्रियंका प्रथम स्थान पर रहीं। जनरल सॉन्ग प्रतियोगिता में मुकुल प्रथम व अमन, पायल द्वितीय रहे। हरियाणवी नृत्य (मेल) में अर्जुन प्रथम व मनुज द्वितीय रहा। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

फोटो संख्या:58 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

फोटो संख्या:58 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed