फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's Bhoomi defeated Uttar Pradesh's Meenakshi

Rohtak News: हरियाणा की भूमि ने उत्तर प्रदेश की मीनाक्षी को हराया

Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Bhoomi defeated Uttar Pradesh's Meenakshi
रोहतक। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित खेलो इंडिया आरईसी (रूरल एट्रिफिकेशन कार्पोरेशन) नॉर्दन ओपन टैलेंट हंट पुरुष एवं महिला वर्ग की दूसरे चरण की जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) के कार्यकारी के उपनिदेशक सचिन ने बताया कि सब जूनियर लड़कियों के भार वर्ग 33 से 35 किलोग्राम में हरियाणा की भूमि रूहिल ने उत्तर प्रदेश की मीनाक्षी यादव, दिल्ली की मनीषी ने हरियाणा की मानसी, उत्तराखंड की निकिता पांडे ने हरियाणा की ईशा धर्मजीत को हराया। भार वर्ग 35 से 37 किलोग्राम में हरियाणा की लक्षिता समोता ने झारखंड की सुप्रिया कुमारी, हरियाणा की नेहा ने हरियाणा की पूजा, हरियाणा की प्रियंका ने हरियाणा की टीनू, दिल्ली की लक्ष्मी ने हरियाणा की कीर्ति सिहाग, भार वर्ग 37 से 40 किलोग्राम में हरियाणा की एंजल दुहन ने हिमाचल प्रदेश की सिमरन दांगी, हरियाणा की दिव्या जांगड़ा ने आंध्रप्रदेश की एम जेजेसवानी, हरियाण की ईशिका ने हरियाणा की ज्योति शर्मा, हरियाणा की ओमश्री ने उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी को हराया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की जीनत मलिक ने हरियाणा की कुदरत
भार वर्ग 40 से 43 किलोग्राम में झारखंड की जागृति कुमारी ने उत्तर प्रदेश की श्रद्धा, पंजाब की अफसा कालिया ने हरियाणा की हर्षिता, हरियाणा की रमनजोत ने पंजाब की पूजा देवी, हरियाणा की कोमल ने उत्तर प्रदेश की मतांगी अग्रवाल, भार वर्ग 43 से 46 किलोग्राम में चंडीगढ़ की जीनत मलिक ने हरियाणा की कुदरत, मध्यप्रदेश की मन्नत यादव ने महाराष्ट्र की हर्षदा भाखड़े, उत्तर प्रदेश की वैष्णवी ने नागालैंड की टूनाटोली, हरियाणा की भक्ति ने मध्य प्रदेश की हिमांशी, भार वर्ग 46 से 49 किलोग्राम में हरियाणा की रिचल ने हरियाणा की तन्नू हुड्डा, हिमाचल प्रदेश की राधिका ने उत्तर प्रदेश की रिया सागर, दिल्ली की अहाना शर्मा ने हरियाणा की दीप्ति शर्मा, भार वर्ग 49 से 52 किलोग्राम में उत्तर प्रदेश की दिव्यांशी ने उत्तर प्रदेश की नीतू चौहान, दिल्ली की वंशिका ने दिल्ली की रिया, भार वर्ग 52 से 55 किलोग्राम में हरियाणा की आकांक्षा पहल ने हरियाणा की माफी, हिमाचल प्रदेश की हर्षिता कुमारी ने नागालैंड की वैनो स्पूह, उत्तराखंड की भूमिका ने उत्तराखंड की आलिशा को हराया। भार वर्ग 55 से 58 किलोग्राम में हरियाणा की दिया ने चंडीगढ़ की रितिका, हिमाचल प्रदेश की तन्वी ने उत्तर प्रदेश की जाहरानूर, दिल्ली की प्रतिक्षा ने उत्तराखंड की अनुष्का, भार वर्ग 67 किलोग्राम से अधिक में चंडीगढ़ की अंशिका डबास ने हरियाणा की संध्या दहिया को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की मंजू ने हरियाणा की विजेता को हराया
जूनियर गर्ल्स के भार वर्ग 44 से 46 किलो में चंडीगढ़ की मंजू ने हरियाणा की विजेता, हरियाणा की खुशी ने हरियाणा की मुनेष, चंडीगढ़ की तन्वी ने हरियाणा की राखी, हरियाणा की जसलीन कौर ने हरियाणा की देवेंद्र कौर, हरियाणा की रिंकी ने उत्तराखंड की पायल, पंजाब की मनवीर कौर ने उत्तर प्रदेश की हर्षिता सिसौदिया, उत्तर प्रदेश की शीतल कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश की दीपिका बिष्ट, हरियाणा की पूनम ने उत्तराखंड की कोमल भट्ट को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed