फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Youth Congress will run Yuva Jodo-Haryana Jodo campaign

Rohtak News: हरियाणा युवा कांग्रेस चलाएगी युवा जोड़ो-हरियाणा जोड़ो अभियान

Sun, 15 Oct 2023 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana Youth Congress will run Yuva Jodo-Haryana Jodo campaign
रोहतक।
विज्ञापन

युवा जोड़ो-हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रखरता से उठाने का कार्य करेगी। हरियाणा में नशा मुख्य समस्या बनती जा रही है। पहले नशा केवल पंजाब में फैला, अब हरियाणा में ऐसे हालात पैदा हो गये है कि खुलेआम तस्कर घूम रहे हैं। यह कहना है यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का। वह शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के केंद्रीय जिले सोनीपत, पानीपत, रोहतक, जींद में भी कहीं न कहीं से नशा फैल चुका है। सरकार ने चार साल में कितने युवाओं को सीईटी के माध्यम से नौकरी दी गई, यह सब जानते हैं। कभी सीईटी का पेपर लीक हो जाता है तो कभी मामला कोर्ट में चला जाता है। सरकार की कार्यप्रणाली के चलते हरियाणा में बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है। देश के पांच राज्यों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस चुकी है। इन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं आएगी। इस मौके पर प्रदीप, सूर्य, अरुण महाजन, पंकज सचदेवा, मोनू शर्मा, अमन ढिल्लो, अनिल मलिक, लवनीश हुड्डा, विकास समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed