{"_id":"671518136a6f69ffe50fe5a5","slug":"haryana-won-the-title-by-defeating-delhi-in-the-football-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-529309-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब
Sun, 20 Oct 2024 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय खेल संवर्धन बोर्ड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज में आयोजित की गई। रविवार को खेले फाइनल मैच में हरियाणा ने दिल्ली मुख्यालय की टीम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान, दिल्ली मुख्यालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा की टीम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार, बॉक्सर (अर्जुन अवार्डी) और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनूप कटियार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कटियार ने कहा कि यह पहली बार है जब क्षेत्रीय कार्यालय रोहतक ने फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है और हरियाणा का चैंपियन बनना एक गौरव की बात है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा, डॉ. धरमेंदर सिंह, एसोसिएट प्रो. सुरेश कुमार, खेल सचिव हरन्नद सांगवान, खेल आयोजक समिति के सदस्य जितेन्द्र सिन्हा आदि मौजूद रहे।