फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana won the T20 women's trophy, and Sonia was named Player of the Series.

Rohtak News: हरियाणा ने जीती टी-20 महिला ट्रॉफी जीती, सोनिया बनी प्लेयर ऑफ द सीरीज

Fri, 12 Dec 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the T20 women's trophy, and Sonia was named Player of the Series.
39-जीत के बाद मौजूद हरियाणा की टीम। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। हरियाणा ने महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी जीत ली है। इसमें रोहतक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम की कप्तान रोहतक निवासी सोनिया मेहंदियां को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। सोनिया ने गेंद व बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोनिया ने 9 मैचों में कुल 217 रन बनाए। सोनिया ने पूरी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 9 मैचों में 17 विकेट लिए। वीरवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। हरियाणा की ओर से सोनिया ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। सोनिया ने अपनी ही गेंद पर श्वेता को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। हरियाणा की ओर से सोनिया ने 26 गेंदों पर चार चौकों, एक छक्के व 138.46 के स्ट्राइक रेट के साथ 36 रन बनाए। वहीं रोहतक की तनिषा ओहल्यान ने 29 गेंदों पर पांच चौकों व 124.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 36 रन बनाए।

39-जीत के बाद मौजूद हरियाणा की टीम। स्रोत:सोशल मीडिया

39-जीत के बाद मौजूद हरियाणा की टीम। स्रोत:सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed