फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Vice President Jagdeep Dhankhar will come to Rohtak MDU today

Haryana: रोहतक MDU में आज आएंगे उपराष्ट्रपति, न्यायमूर्ति सूर्यकांत को दी जाएगी डी-लिट की उपाधि

Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में 1216 अभ्यर्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Haryana: Vice President Jagdeep Dhankhar will come to Rohtak MDU today
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के 18वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वे कार्यक्रम में दीक्षांत भाषण देंगे। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत व शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि समारोह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को डी-लिट (डॉक्टर ऑफ लेटर्स-लाॅ) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में 1216 अभ्यर्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 740 अभ्यर्थी महिलाएं व 476 पुरुष हैं। समारोह में बेस्ट पीएचडी थीसिस अवार्डी और तीन मेडलिस्ट्स को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली व हरियाणा पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे वीवीआईपी
जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने बताया कि एमडीयू में मंगलवार को वीवीआईपी थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे। इसके लिए अधिकारियों ने खास प्लान तैयार किया है। पहली लेयर के रूप में दिल्ली पुलिस के जवान रहेंगे। यही वीवीआईपी के सबसे नजदीक रहेंगे। इनसे कुछ कदम दूर दूसरी लेयर में रूप में पुलिस की क्लॉज प्रोटेक्शन टीम (सीपीटी) सादे कपड़ों में तैनात रहेगी। तीसरी व बाहरी लेयर में जिला पुलिस के जवान रहेंगे। सुरक्षा घेरे व बंदोबस्त को मजबूत बनाने के लिए 1000 जवान तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी का जिम्मा दस राजपत्रित अधिकारियों को सौंपा गया है। इसमें दो एसपी रैंक, दो एडिश्नल एसपी, दो एएसपी व चार डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैगोर सभागार के चारों ओर की सड़कें सील
वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर टैगोर सभागार के चारों ओर की सड़कें सील कर दी गई हैं। हर सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद दिया गया है। यहां से न कोई आएगा न जाएगा। नाके पर तैनात पुलिस के जवान पैदल आने जाने वालों को भी जांच के बाद ही आगे जाने की मंजूरी देंगे।


ड्राेन उड़ाने पर प्रतिबंध
जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को मानव रहित हवाई वाहन जैसे ड्रोन व अन्य के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed