फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Transport Employees Union will gherao the Chief Minister's residence tomorrow

Rohtak News: हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ कल मुख्यमंत्री आवास का करेगा घेराव

Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana Transport Employees Union will gherao the Chief Minister's residence tomorrow
जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक को संबो​धित करते राज्य प्रधान रमेश श्योकंद। स्रोत : स्वयं
रोहतक। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की ओर से 24 दिसंबर रविवार को करनाल में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। शुक्रवार को जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की राज्य प्रधान रमेश श्योकंद की अध्यक्षता में हुई रोडवेज डिपो परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन राज्य महासचिव अमित महराना ने किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि बार-बार भरोसा देने के बाद भी मानी गई मांगों के परिपत्र आज तक जारी नहीं किए हैं। समस्याओं के समाधान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ शोषण का सामना भी सामना करना पड़ रहा हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

बाॅक्स
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा भी घेराव में होगी शामिल
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के डिपो प्रधान सुरेश नेहरा की अध्यक्षता में बस स्टैंड यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री आवास घेराव में बढ़चढ़ कर शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मांगें उठाते हुए कहा कि अवकाश कटौती पत्र वापिस लिया जाए, परिचालक-चालक की वेतन विसंगति दूर की जाए, 2002 से चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए, 2016 के चालक और चरखी दादरी के 52 हेल्परों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए। इसके अलावा चालक और परिचालकों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए ओर आठ घंटे ड्यूटी से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम दिया जाए,चालकों को अड्डा इंचार्ज के पद पर पदोन्नित की जाए, स्थायी तबादला नीति बनाई जाए, वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed