फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: There will be complete jam on roadways tomorrow, preparations for strike

Haryana: कल पूर्ण रूप से होगा रोडवेज का चक्का जाम, हड़ताल की तैयारी

Thu, 15 Feb 2024 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 01:00 AM IST
सार

रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल की तैयारी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। 

विज्ञापन
Haryana: There will be complete jam on roadways tomorrow, preparations for strike
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल की तैयारी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाकर सभी चालक, परिचालक, क्लर्क और वर्कशॉप के साथियों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि 16 फरवरी को पूर्ण रूप से रोडवेज का चक्का जाम रहेगा।

विज्ञापन


राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि सरकार की ओर से बार-बार की जा रही वादाखिलाफी से कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक के बाद साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से राजनीतिक पार्टियों की रैली में रोडवेज की बसों का प्रयोग करना सीधे तौर पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता को होने वाली असुविधा को नजरंदाज करना सरकार की संवेदनहीनता काे दिखाता है। 16 फरवरी के मौके पर किसान आंदोलन व आम हड़ताल के कारण जगह-जगह रास्ते जाम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा मोर्चा ने कहा कि इस अवसर पर सरकार चालक-परिचालकों को जबरदस्ती ड्यूटी पर भेजने की कोशिश न करें। किसी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदार सरकार या उच्च अधिकारी होंगे। नेताओं ने कहा कि साझा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से मिल चुका है। उन्हें मांगों से अवगत कराया जा चुका है।

इसके बावजूद सकारात्मक जवाब नहीं आया है। इसलिए सरकार के इस रवैये के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस मौके पर जयवीर घनघस, वीरेंद्र सिगरोहा, नरेंद्र दिनोद, विनोद शर्मा, जगदीप लाठर, अमित मेहराणा, संजीव कुमार, सुशील कुमार, मनोज चहल, सुरेंद्र कुमार, बलराज देशवाल और आजाद यादव शामिल रहे।


कर्मचारियों की मांगें
निजीकरण की नीतियों पर रोक लगे, वेतन आयोग का गठन किया जाए, हिट एंड रन कानून वापस लिया जाए, परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 रुपये किया जाए, अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करें। पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता दिया जाए, बेड़े में 10 हजार बसों को शामिल किया जाए, ताकि 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। 2016 के भर्ती चालकों सहित कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। वर्कशॉप सहित सभी श्रेणियों में खाली पड़े रिक्त पदों को स्थायी भर्ती करके भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed