फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections today

Rohtak News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव आज

Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections today
18जेएनडी36: मतदान के लिए तैयार किया गया बूथ नंबर चार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव रविवार को होगा। सफीदों क्षेत्र में सबसे अधिक पांच हजार वोट हैं। वार्ड नंबर 24 में सदस्य पद के लिए जिले के नरवाना को छोड़ कर पूरा जिला शामिल किया गया है। रोहतक व सोनीपत जिले भी वार्ड नंबर 24 में ही शामिल हैं।
तीनों जिलों में से इस वार्ड के सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इसमें सफीदों से गांव रोहढ़ के सरपंच प्रतिनिधि नवदीप सिंह ढिल्लों, गांव निमनाबाद से करनैल सिंह, जींद से परविंद्र कौर, रोहतक से सुखविंद्र व जगमोहन सिंह व सोनीपत के प्रदीप ने नामांकन दाखिल किया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में 40 सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद वह सदस्य अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। हरियाणा के सिखों ने पृथक हरियाणा कमेटी के लिए काफी लंबा संघर्ष किया था। हरियाणा सरकार ने पृथक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की घोषणा की थी और अब इस कमेटी के गठन के लिए सदस्यों का चुनाव आज होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 19 जनवरी को मतदान के लिए मतदान केंद्र निर्धारित किया है। मतदान सुबह 8 से सायं 5 बजे तक होगा। सफीदों सिटी, गांव ऐंचरा, कुरड़, सिवानामाल, टोढ़ीखेड़ी व टीटोखेड़ी के मतदाताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव छाप्पर, रामपुरा व जयपुर के मतदाताओं के लिए राजकीय मिडिल स्कूल छाप्पर मतदान केंद्र होगा। गांव निमनाबाद के लिए गांव के राजकीय हाई स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं गांव धर्मगढ़, बडौद, बसीनी व अंटा के मतदाताओं के लिए राजकीय मिडल स्कूल धर्मगढ़ मतदान केंद्र होगा। गांव रोहढ़ के लिए गांव का ही राजकीय मिडल स्कूल मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव मलिकपुर व आफताफगढ़ के लिए राजकीय हाई स्कूल मलिकपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव बहादुरपुर व खरकड़ा गांवों के लिए गांव बहादुरपुर का राजकीय प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव ढाठरथ, मोहम्मद खेड़ा व खरकगादियां गांवों के मतदाताओं के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाठरथ को मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इसके लिए जींद जिले के गांव दुराना, बिघाना, पेगा व खेड़ी बुल्लावाली के लिए गांव दुराना मे मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं जींद सिटी, गांव किनाना, अशरफगढ़, पिंडारा, रामगढ़, काल्टा, खटकड़ व घोघडियां के मतदाताओं के लिए हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की पुराने भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
18जेएनडी36: मतदान के लिए तैयार किया गया बूथ नंबर चार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed