{"_id":"578bac5e4f1c1b167cc4b528","slug":"haryana-roadways-transport-minister-krishan-lal-panwar-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री, बोले, सीएम के समक्ष रखेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री, बोले, सीएम के समक्ष रखेंगे मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने मनाया 37वां स्थापना दिवस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के 37वें स्थापना दिवस पर परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आश्वासन दिया है कि वे एसोसिएशन की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। मामले में वह बतौर वकील उनकी वकालत करेंगे। इसमें विधायक मनीष ग्रोवर को गवाह के रूप में रखेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि एसोसिएशन की मांगों को सीएम की ओर से हरी झंडी मिल जाए।
परिवहन एवं आवास मंत्री रविवार को एमडीयू के राधाकृष्ण सभागार में एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। एसोसिएशन की ओर से रखी गई मांगों के संबंध में उन्होंने कहा कि वह खुद साल 1979 में बिजली बोर्ड में जेई के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसलिए वे उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। वे डिप्लोमा इंजीनियर्स की हर समस्याओं को जानते और समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल एसोसिएशन की मांगों के संबंध में कोई घोषणा नहीं कर सकते, क्योंकि उनका मंत्रालय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गोवा में बिजली मंत्रियों की बैठक का भी जिक्र किया और निगम के घाटे में होने की बात दोहराई। कोल कंपनियों द्वारा घटिया सप्लाई की बात को रखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सबका साथ, सबका विकास की योजना पर कार्य कर रही है। आप लोगों की सभी जायज मांगों पर गहनता से विचार होगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित, उपाध्यक्ष अभिमन्यु, हितेंद्र बजाज, महासचिव प्रदीप खोखर, संयुक्त सचिव तेजवीर सिंह और धर्मबीर आदि उपस्थित रहे।
--
विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना
शहरी विधायक मनीष ग्रोवर ने मंच से प्रदेश के पूर्व सीएम रहे ताऊ देवीलाल, भजन लाल, बंसी लाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने सिर्फ परिवार की राजनीति की। दादा ने पोते और दामाद को ही तरजीह दी। लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर परिवारवाद से परे हैं। जूनियर इंजीनियरों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जब मानव चोला है तो मन्नी की भी जरूरत है। वे उनकी मांगों के लिए सीएम के समक्ष अपना समर्थन देंगे। उन्होंने मंच से ब्यूरोक्रेट्स के क्रियाकलापों पर भी व्यंग्य कसा। हास्य पंक्तियों में विधायक ने मंत्रियों को ब्यूरोक्रेट्स द्वारा गुमराह करने के बारे में भी बता दिया।
विज्ञापन
मुख्य मंागें
1. सीधी भर्ती और पदोन्नति में 65-35 की बजाए 50-50 फीसदी का नियम लागू हो।
2. समयानुसार वेतन वृद्धि हो, 24 साल में न मिलता बड़ा पद और न ही आर्थिक लाभ।
3. ट्रांसफार्मर के तेल और अन्य पार्ट्स की कमी होने पर जेई से वसूली बंद हो।
प्रो. जगबीर राठी और डॉ. सौरभ वर्मा ने भरी जान
कार्यक्रम में प्रो. जगबीर राठी और डॉ. सौरभ वर्मा ने कार्यक्रम में जान फूंक दी। कार्यक्रम में मंच से चुटकले और हास्य व्यंग्याें की प्रस्तुति होती रही। प्रोफेसर राठी ने अपनी हास्य पंक्तियों से मंत्री के समक्ष जेई की मांगों को मानने का प्रस्ताव रखा। डॉ. सौरभ ने अपने गायन से हरियाणा के युवाओं के शक्ति की बात गीत के माध्यम से रखी।