फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana government, state government, rohtak, cm, manohar lala khattar, sampla

जमीन की रजिस्ट्री के एक महीने बाद खुद हो जाएगा इंतकाल

Mon, 26 Dec 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 26 Dec 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
haryana government, state government, rohtak, cm, manohar lala khattar, sampla
सांपला की सुशासन रैली में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के लिए की कई घोषणाएं - फोटो : amar ujala
जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद इंतकाल के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्री कराने के एक महीने बाद उसका खुद इंतकाल हो जाएगा। जमीन के संबंध में कोई विवाद होने पर लोगों को मुकदमेबाजी में भी नहीं फंसना पड़ेगा। जमीन को लेकर कोई विवाद होता है तो केवल एक अपील करनी होगी। जबकि पहले तहसीलदार से लेकर एसडीएम, डीसी तक बार-बार अपील करनी होती थी। इस कारण जमीन लंबे समय तक मुकदमेबाजी में फंसी रहती थी। यह घोषणाएं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को सांपला की सुशासन रैली में की। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गांवों और शहरों में खुले कॉमन सर्विस सेंटर का नाम अटल सेवा केंद्र रखा। सभी सब डिवीजनों पर 48 नई सीएम विंडो की शुरूआत भी की। 100 गांवों में वाईफाई सुविधा देने की बात भी सीएम ने कही।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से जमीन का सीएलयू लाइसेंस लेने को किसी अधिकारी या नेता के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। सीएम के अनुसार साल 1991 से पहले यह अधिकार डायरेक्टर के पास होता था। उसके बाद सभी अधिकार सीएम ने अपने पास रख लिए थे। लेकिन अब पेट्रोल पंप, स्कूल, सामाजिक संस्था समेत अन्य सभी के लिए सीएलयू लेने को ऑनलाइन आवेदन करके लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए जिन कंपनियों से 80 हजार करोड़ के एमओयू हुए थे, उनसे कांट्रेक्ट हो चुके हैं। जल्द ही उद्योग लगाने का काम शुरू हो जाएगा और हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। विभिन्न विभागों में 31 हजार नौकरियां जल्द मिलेंगी, जिसकी परीक्षा हो चुकी है और साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। वहीं, 22 जनवरी को 22 नये महिला कालेजों की आधारशिला रखी जाएगी जो 20-20 किमी की दूरी पर बनाए जाएंगे। कुंडली-मानेसर-पलवल मार्ग पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार काम कर रही है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर व यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि इसके अलावा भी सरकार ने विकास के लिए काफी प्लान बनाए हुए है, जिनपर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed