Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Four members of the same family killed in a road accident; Bolero hit their vehicle while they were o

Haryana: एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, हरिद्वार जाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर

Fri, 26 Jun 2026 06:24 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2026 06:24 PM IST
सार

हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Haryana: Four members of the same family killed in a road accident; Bolero hit their vehicle while they were o
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा में सोनीपत जिले के मंढोरा निवासी प्रवीण और जयदेव अपने परिवार के साथ टियोगा कार से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी गाड़ी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियों कार ने टियागो कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रवीण (40), प्रीति (36), सुदेश (68) और शिवांश (9) की मौत हो गई, जबकि जयदेव, प्रीति और भूमि घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed