फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Film Festival will promote culture and language, new talents will get recognition: Gaurav

हरियाणा फिल्म महोत्सव संस्कृति व भाषा को देगा बढ़ावा, नई प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान : गौरव

Sat, 05 Apr 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana Film Festival will promote culture and language, new talents will get recognition: Gaurav
04सीटीके09-एमडीयू रोहतक में आयोजित हरियाणा फिल्म महोत्सव में खेल मंत्री गौरव गौतम को सम्मानित क - फोटो : संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर सभागार में दो दिवसीय हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा फिल्म महोत्सव एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जो न केवल हरियाणा की संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं को भी नई पहचान देगा। उन्होंने युवाओं को नशे से बचने के लिए खेल व कला से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने एमडीयू में खेल मंत्रालय की ओर से एक्सीलेंस सेंटर बनाने की घोषणा की। उन्होंने इस फिल्म महोत्सव के लिए भी 5 लाख रुपये देने की घोषणा की ।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए बताया कि एमडीयू के मंच से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनेक कलाकार अपने अभिनय से प्रदेश और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने सकारात्मक फिल्में बनाने पर फोकस करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा कि नाटक समाज को आईना दिखाता है और सिनेमा को संवेदनशील बनाता है। विशिष्ट अतिथि राजेश जैन ने कहा कि फिल्में कल्पनाओं को आकार देती हैं। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार एवं फिल्म जगत के शीर्ष पुरस्कार दादा साहेब फालके अवार्ड से सम्मानित मनोज कुमार के निधन पर फिल्म महोत्सव के दौरान विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed