{"_id":"65f71e3842cded3a6a0dd0b4","slug":"haryana-chirayu-ayushman-card-holders-will-not-be-treated-till-31-decision-in-the-ima-meeting-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 31 तक चिरायु-आयुष्मान कार्डधारकों का नहीं किया जाएगा इलाज, IMA की बैठक में चिकित्सकों ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 31 तक चिरायु-आयुष्मान कार्डधारकों का नहीं किया जाएगा इलाज, IMA की बैठक में चिकित्सकों ने लिया निर्णय
Sun, 17 Mar 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:15 PM IST
सार
आईएमए की बैठक में चिकित्सकों ने निर्णय लिया है। रविवार इसको लेकर आईएमए हाउस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रधान डॉ. रविंद्र हुड्डा, सचिव डॉ. अर्जुन नरुला और बाकी अस्पताल आयुष्मान पैनल के संचालकों की बैठक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में हरियाणा के सभी अस्पतालों ने मिलकर आयुष्मान और चिरायु कार्ड के तहत इलाज 31 मार्च 2024 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। आईएमए ने यह निर्णय मरीजों की सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए किया है, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में मरीज का सुरक्षित इलाज संभव नहीं है।
विज्ञापन
यहां चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि चिरायु योजना और एक्सटेंडेड आयुष्मान योजना को लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। चिरायु-आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों का 31 मार्च तक इलाज स्थगित रहेगा। आईएमए के आदेशों का सभी अस्पताल पालन करेंगे। इसको लेकर किसी अस्पताल पर कार्रवाई होती है तो सभी अस्पताल पैनल छोड़ने को तैयार रहेंगे। गंभीर मरीज आयुष्मान कार्ड धारक को सरकारी अस्पताल में करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. अरविंद दहिया, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. भगत, डॉ. करन सिवाच, डॉ. सुनील, अनिल यादव, डॉ. रितु, डॉ. मुकेश राठी आदि मौजूद रहे।
यह मुख्य समस्याएं चिकित्सकों ने गिनाईं
- आयुष्मान भारत स्कीम में 2018 से अब तक कोई भी रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
- अप्रूवल देने के बाद भी भुगतान में से 50 से 90% पैसा काट दिया जाता है, प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।
- भुगतान में लग रहा तीन से 6 महीने का वक्त, एमओयू के तहत 15 दिन में होना चाहिए भुगतान