फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Chief Minister Nayab Saini meets employees injured due to dust collector burst

Haryana: डस्ट कलेक्टर फटने से घायल कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी, पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे

Wed, 20 Mar 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 08:56 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। घायलों से बोले कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कोई घोषणा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister Nayab Saini meets employees injured due to dust collector burst
घायलों से मिले सीएम सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में धारूहेड़ा स्थित निजी कंपनी में डस्ट कलेक्टर का बॉयलर फटने से घायल मरीजों का हाल जानने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सीएम के साथ में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां परिजनों से भी बातचीत कर उनका ढाढ़स बधाया। वहीं पीजीआई अधिकारियों व चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए। सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। 
विज्ञापन


श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजना से मिलेगी सहायता, सरकार नहीं कर सकती कोई घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सभी जल्द स्वस्थ हों, ऐसी कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि धारूहेड़ा में हुए दुखद फैक्टरी हादसे में हर मृतक के परिवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 75 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए श्रमिकों को इलाज के लिए 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 50 से 75 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों को 1 लाख रुपये की सहायता की जाएगी। 50 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल परिवारजन जल्द स्वस्थ हों।


यह है मामला
धारूहेड़ा स्थित लाइफ लाॅन्ग कंपनी में 16 मार्च को डस्ट कलेक्टर का बॉयलर फट गया था। इस हादसे में कंपनी में काम कर रहे 40 से अधिक श्रमिक झुलस गए थे। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से 23 मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed