{"_id":"6702ae53d15701304e088b76","slug":"haryana-bhupinder-hooda-claim-of-full-majority-government-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा का पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा, बोले- अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा का पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा, बोले- अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा
Sun, 06 Oct 2024 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2004 में सरकार बनने पर अपराध का सफाया किया था। अब फिर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। डी पार्क स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री बाहर बैठकर हर किसी से मिले।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, अपराधी बदमाशी छोड़ दें या हरियाणा। 8 अक्तूबर को कांग्रेस सरकार बनते ही अपराधियों का सफाया किया जाएगा। 2004 में कांग्रेस सरकार बनने पर भी ऐसा किया था। हुड्डा रविवार को डीपार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पहले से तय लग रही थी क्योंकि भाजपा ने 10 साल धरातल पर विकास कार्य नहीं किए। आम आदमी बेहद परेशान था। भाजपा ने प्रदेश को बेरोजगारी व अपराध में नंबर एक बना दिया। यही कारण है कि चुनाव में भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह सुबह से शाम तक झूठ बोलने में लगी रही। झूठ की दुकान ज्यादा दिन नहीं चलती।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का फैसला विधायकों की राय पर आलाकमान करेगा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की एक प्रक्रिया होती है। विधायकों की राय लेकर आलाकमान निर्णय लेगा। सभी को निर्णय मान्य होगा। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व अन्य नेताओं की दावेदारी पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में प्रजातंत्र है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
विज्ञापन
फोन कर बताई प्रत्याशियों ने हलके की रिपोर्ट
रोहतक, झज्जर व सोनीपत से सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को डी पार्क स्थित आवास पर हुड्डा से मिलने पहुंचे। हुड्डा को चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी। सुबह निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा ने हुड्डा के साथ चुनाव के हालात पर चर्चा भी की। प्रदेश भर से कांग्रेस प्रत्याशियों ने हुड्डा को फोन कर हलके की रिपोर्ट दी।
अनिल विज मुश्किल में
अनिल विज के सीएम बनने के बयान पर हुड्डा ने कहा कि विज की चुनाव में हालत खराब है। भाजपा के कई दिग्गजों की भी कुर्सी खतरे में है। 8 अक्तूबर को पता लग जाएगा।
अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज ने कहा कि हुड्डा के हलके में मतदान प्रतिशत कम हुआ जबकि उनके हलके में बढ़ा है। इस सवाल पर हुड्डा ने कहा विज की चुनाव में हालत खराब है। 8 अक्तूबर को पता लग जाएगा।