फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Arya Samaj demanded that consensual relations should be kept in the category of crime

Haryana: आर्य समाज ने की मांग सहमति संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखा जाए, खापों के निर्णय का समर्थन किया

Sun, 14 Jul 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 10:15 PM IST
सार

आर्य समाज बोहर में मासिक सत्संग मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आए आचार्य यशवीर ने ईश्वर उपासना का महत्व बताया। सुशील आर्य ने भजन सुनाए। सत्संग में आए बच्चों ने गीत और कविताओं की प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन
Haryana: Arya Samaj demanded that consensual relations should be kept in the category of crime
हवन करते आर्य समाज के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आर्य समाज बोहर में रविवार को मासिक सत्संग व राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया। मंच संचालन डॉ. रविंद्र आर्य ने किया। यज्ञ के यजमान पहलवान राजकुमार नांदल और आर्य विशाल नांदल रहे।

विज्ञापन


आर्य समाज के प्रवक्ता कृष्णदेव शास्त्री ने खाप पंचायतों के निर्णय का समर्थन कर कहा कि सहमति संबंध के विरोध में आर्य समाज के सैकड़ों आर्यों से विरोध प्रस्ताव पास करवाया। सहमति संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत इस कानून को समाप्त करने के लिए आंदोलन करेगी तो आर्य समाज इसमें सहयोग करेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर आर्य समाज बोहर के प्रधान धनीराम, अजय नांदल, आर्य संजीव कंसला, बिजेंदर नांदल, डॉ. दीपेंद्र प्रधान, आर्य समाज के कवि अंकुर आनंद, आर्य वीरेंद्र लाठर, देवेंद्र आर्य जुलाना, हंसराज नांदल, जगबीर आर्य, एडवोकेट शीशपाल बेनीवाल और डॉ. यश देव शास्त्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed