{"_id":"6626d083488592c5bb0d28dd","slug":"happy-card-scheme12974-applied-2200-will-get-the-card-in-the-first-phase-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109700-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हैप्पी कार्ड योजना...12974 ने किया आवेदन, पहले चरण में 2200 को मिलेगा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हैप्पी कार्ड योजना...12974 ने किया आवेदन, पहले चरण में 2200 को मिलेगा कार्ड
Tue, 23 Apr 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर सामान्य बस अड्डे परिसर में हैप्पी कार्ड बनवातेहुए लोग।संवाद
झज्जर। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अब पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसके लिए हैप्पी कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले से 12 हजार 974 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया है। प्रथम चरण में 15 मार्च तक आनलाइन आवेदन करने वाले लगभग 2200 लोगों को इसका लाभ मिलना यानी कार्ड दिया जाना शुरू हो जाएगा। फिलहाल अब तक तीन कार्ड पात्रों को दिए जा चुके हैं और बाकी पात्रों को भी मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं ताकि वह अपने-अपने हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग के पास से आकर ले और यात्रा का लाभ उठाए। फिलहाल झज्जर डिपो के पास तीन हजार 474 कार्ड मुख्यालय की तरफ से भेजे गए हैं।
एक हजार किलोमीटर तक मिलेगा निशुल्क यात्रा का लाभ
इस योजना के तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। लाभार्थी परिवार के सदस्यों को मोबिलिटी स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसे दिखाकर वह यात्रा कर सकते हैं। यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट होंगे। हैप्पी योजना देश के किसी भी राज्य की ओर से शुरू की गई अपनी तरह की पहली अनोखी योजना है, जहां आधुनिक तकनीक का उपयोग करके समाज के गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है।
लगेगा 50 रुपये शुल्क
कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे व बाकी खर्च सरकार वहन करेगी। लाभार्थियों को इस कार्ड को खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा और बाकी कार्ड की लागत लगभग 109 रुपये सरकार भरेगी। हैप्पी कार्ड का वार्षिक रखरखाव का शुल्क 79 रुपये भी सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।