फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   handball championship start

हैंडबाल में सिरसा ने शिमला को धोया

Thu, 14 Nov 2013 10:56 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
handball championship start
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार को उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 19 नवंबर तक चलेगी। वीरवार को हुए प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच एचपी विश्वविद्यालय शिमला और सीडीएलयू सिरसा के बीच खेला गया। जिसमें सीडीएलयू ने शिमला को 28-22 के अंतर से हराया। इसके बाद थापर विश्वविद्यालय पटियाला व जीएनडी विश्वविद्यालय अमृतसर के बीच मैच खेला गया, जिसमें अमृतसर ने पटियाला को एक तरफा मैच में 26-06 के अंतर से हराया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि मदिव राष्ट्र के श्रेष्ठ खेल विश्वविद्यालयों में शुमार है। इसके लिए विवि प्रशासन और खेल अधिकारी बधाई के पात्र हैं। एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने कहा कि खेलों में प्रतिभागिता स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और कॅरियर के दृष्टिकोण से लाभदायक है। मदवि खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में मदवि खेल परिषद अध्यक्ष डॉ. आरएस यादव, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, सहायक निदेशक खेल डॉ. शकुंतला आदि मौजूद रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed