{"_id":"6a7b5ce66c0470c12807937c","slug":"hajjar-took-to-the-streets-with-the-tricolour-chants-of-vande-mataram-and-jai-hind-echoed-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-138553-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तिरंगे के साथ सड़कों पर निकला झज्जर, गूंजे वंदे मातरम-जय हिंद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तिरंगे के साथ सड़कों पर निकला झज्जर, गूंजे वंदे मातरम-जय हिंद के नारे
विज्ञापन
11jjrp02- लघु सचिवालय में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत मंगलवार को मुख्यालय पर तिरंगा बाइक-ई बाइक रैली निकाली गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिलावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वंदे मातरम-जय हिंद के नारों से शहर गूंज उठा। देश के नाम संदेश थीम पर चल रहे प्रचार वाहन पर लोगों ने अपने संदेश साझा किए।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि पूरा देश अभियान में सहभागी बन रहा है। जिला प्रशासन ने 9 अगस्त से अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट, प्रदर्शनी, पेंटिंग, वंदे मातरम गायन, बाइक-ई बाइक रैली, साइकिल व पैदल तिरंगा यात्राएं शुरू की हैं। लघु सचिवालय में एलईडी स्क्रीन से लोगों को अभियान की जानकारी दी जा रही है। रैली लघु सचिवालय से राव तुलाराम चौक, त्रिमूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला, बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड रोड, शहीद ले. रविंद्र छिक्कारा चौक होते हुए महर्षि दयानंद स्टेडियम पहुंची।
आज निकलेगी तिरंगा साइकिल रैली
हर घर तिरंगा अभियान के ओवरऑल प्रभारी एवं एडीसी जगनिवास ने बताया कि बुधवार 12 अगस्त को शाम चार बजे तिरंगा साइकिल रैली निकलेगी। वहीं राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे सेमीनार होगा।