फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gujarat and Maharashtra soldiers killed, one injured in truck collision on Hisar road

हिसार रोड पर ट्रक की टक्कर में गुजरात व महाराष्ट्र के फौजी की मौत, एक घायल

Fri, 25 Jun 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gujarat and Maharashtra soldiers killed, one injured in truck collision on Hisar road
हिसार रोड के मदीना बाईपास पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने टायर पंक्चर होने पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर में गुजरात के अहमदाबाद निवासी 24 वर्षीय रवि यादव व महाराष्ट्र के धूले निवासी 26 वर्षीय बागुल घनश्याम की मौत हो गई। जबकि पश्चिम बंगाल के खतार जिला निवासी राहुल पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल निवासी 28 वर्षीय संतु घोष ने पुलिस को बताया कि वह माहर रेजिमेंट में तैनात है। वीरवार को गुजरात निवासी रवि, महाराष्ट्र निवासी बागुल घनश्याम, पश्चिम बंगाल निवासी राहुल पाठक व मध्यप्रदेश के कांकेर निवासी संजीत पोल के साथ दिल्ली से पंजाब के फाजिल्का स्थित सेना मुख्यालय जा रहा था। पांचों दिल्ली से किराये के कार में सवार होकर रवाना हुए। वीरवार शाम करीब पांच बजे जब वे मदीना बाईपास पर पहुंचे तो कार का टायर पंक्चर हो गया। कार चालक दिल्ली के सागरपुर निवासी रवि शंकर ने गाड़ी रोक दी और टायर बदलने लगा। सभी उसकी मदद करवाने लगे। अचानक दिल्ली की तरफ से तेज गति से ट्रक आया। उसे देखकर संतु, संजीत व चालक तो दूर हट गए, लेकिन रवि यादव व बागुल घनश्याम व राहुल पाठक नहीं बच सके। ट्रक के नीचे आने से रवि व घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल घायल हो गया। घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जबकि बहुअकबपुर थाना पुलिस ने शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। इसके बाद फौजी संतु की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed