फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Group of students left for Manali for tour

Rohtak News: भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का दल मनाली रवाना

Sat, 23 Nov 2024 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Group of students left for Manali for tour
23सीटीके21...मनाली, हिमाचल प्रदेश के लिए विद्या​र्थियों को हरी झंडी दिखाकर खाना करती जिला शिक्ष
रोहतक। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यूथ व इको कंपोनेंट के तहत जिले के कक्षा नौंवी से बारहवीं के मेधावियों के लिए एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप चल रहा हैं। 23 से 29 नवंबर तक मनाली हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस दल को जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक व जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री ने बस स्टैंड रोहतक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए भ्रमण का भरपूर आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीपीसी ने कहा कि जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं व 2 अध्यापक कुल 52 प्रतिभागियों का दल शिविर में शामिल है। इसमें विद्यार्थी जंगल ट्रैकिंग, आइस ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, बर्मा ब्रिज, पैरेलल रोप, फ्लाइंग फॉक्स, हिमालयन नेचर स्टडी, कैंप फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम गतिविधियों का आनंद लेंगे। विद्यार्थियो को जगतसुख, हिडिंबा मंदिर के मनाली शहर व अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। महोत्सव के समापन समारोह में लोक नृत्य/रागनी और कुछ अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थी पंचकूला में एकत्रित होंगे। इसके बाद मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। विभाग की यह मुहिम विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के लिए चलाई गई है। डीपीसी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में आपसी सामंजस्य, ज्ञान व आत्म विश्वास सरीखे मानवीय गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed