{"_id":"680552a45e418401a105a34d","slug":"grievance-committee-meeting-today-action-report-of-8-complaints-will-be-placed-before-the-minister-rohtak-news-c-17-roh1019-637759-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: परिवेदना समिति की बैठक आज, मंत्री के सामने रखी जाएगी 8 शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: परिवेदना समिति की बैठक आज, मंत्री के सामने रखी जाएगी 8 शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिवेदना समिति की सोमवार को जिला विकास भवन में सुबह 11 बजे बैठक होगी। डीसी धीरेंद्र खड़गटा कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने एजेंडा में शामिल आठ शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट रखेंगे। साथ ही, पांच नई शिकायतों को मंत्री के सामने रखा जाएगा। मंत्री सुबह 10 बजे रोहतक पहुंचेंगे। बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे हिसार के लिए रवाना होंगे।
केस-1 : ओमैक्स सिटी को लेकर परिवेदना समिति की बैठक में अगस्त 2023 में शिकायत रखी गई थी, जिसमें पिछली बैठक में मंत्री ने निगम आयुक्त को जांच सौंपी थी। अब निगम आयुक्त अपनी रिपोर्ट समिति में रखेंगे।
केस-2 : घरौठी गांव निवासी रामफूल ने नवंबर 2024 में समिति को शिकायत देकर मत्स्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनियमितता के आरोप लगाए थे। मंत्री ने एडीसी, तहसीलदार, खनन अधिकारी व जिला मत्स्य अधिकारी की कमेटी को जांच सौंपी थी। अभी जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
केस-3 दिसंबर 2024 में रिठाल नरवाल गांव के सरपंच की तरफ से शिकायत दी थी कि गांव में 33 फीट चौड़ी गली है, जिस पर से कब्जे हटवाए जाएं। मामले में परिवादी ने बताया कि 20 जनवरी को गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 7-8 मकान तोड़े गए। डीडीपीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव का सरपंच न होकर ब्लाॅक समिति सदस्य है। 20 जनवरी को सही ढंग से कार्रवाई की जा रही थी। एक बुजुर्ग दीवार पर आकर बैठ गया, बोला-उसके पास यही मकान है। 10-15 दिन में खुद ही तोड़ देगा। पीडब्ल्यूडी को कब्जा कार्रवाई कर सड़क निर्माण का आदेश दिया गया है।
केस-4 : फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों ने दिसंबर 2024 में गली में अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दी गई। नगर निगम एलओ की तरफ से मौके की जांच कर तहसीलदार से रास्ते की निशानदेही कराने का निर्णय लिया गया। निगम के संयुक्त आयुक्त ने रिपोर्ट दी है कि नौ लोगों को अवैध कब्जे का नोटिस दिया गया है।
केस-5 : हिसार जिले के गांव बड़छप्पर निवासी राजकुमार यादव ने दिसंबर 2024 में शिकायत दी थी कि उसने वन सिटी में एक फ्लैट खरीदा था। नियमों का पालन न करते हुए डीटीपी की तरफ से गलत ओसी (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) जारी की गई है। इस संबंध में डीटीपी ने बताया कि ओसी को रद्द कर दिया गया है। साथ ही, संबंधित आर्किटेक्ट को ब्लैक लिस्ट किया गया है।
केस-6 : दिसंबर 2024 में कैलाश कॉलोनी निवासी सुनीता शर्मा ने शिकायत दी थी कि एक युवक ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का गलत लाभ उठाकर नौकरी हासिल की। महम एसडीएम ने मामले की जांच की। जांच में आरोपी की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाना पाया गया है। महम पुलिस व शिक्षा विभाग को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी गई है।
केस-7 : कमला नगर निवासी प्रदीप ने सीएम विंडो के माध्यम से रिहायशी इलाके में अवैध तौर पर फैक्टरी चलाने की शिकायत दी थी। एटीपी नगर निगम ने जांच कर रिपोर्ट दी है कि प्रॉपर्टी रिकाॅर्ड में रिहायशी के साथ काॅमर्शियल दर्ज है। संपत्ति मालिक को निगम एक्ट के तहत नोटिस देकर 1 लाख 61 हजार 679 रुपये टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया था। निगम की तरफ से कार्रवाई रिपोर्ट दी जाएगी।
केस-8 : खेड़ी सांपला निवासी आनंद कुमार ने शिकायत दी थी कि नेशनल हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। एनएचआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि सांपला शहर के बाईपास का निर्माण 31 जनवरी 2020 को पूरा हो चुका है। अंदर की सड़क बीएंडआर को सौंपी गई है। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि नगर पालिका सांपला के सचिव ने अतिक्रमण हटा दिया है। अब एसडीएम सांपला व बीएंडआर की तरफ से संयुक्त रिपोर्ट दी जाएगी।
ये पांच शिकायतें भी रखी जाएंगी मंत्री के सामने
सेक्टर-1 निवासी मेजर सिंह ने फरवरी 2025 में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने की शिकायत दी थी। मामले में निगम के संयुक्त आयुक्त नंबर एक की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी। गिरावड़ गांव निवासी सुनील कुमार ने पंचायती जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी है। आरोप है कि महम एसडीएम की ओर से फैसला देने के बावजूद प्रशासन से साठ-गांठ करके अवैध कब्जा व निर्माण जारी है। कलानौर खंड के गांव गुढ़ाण निवासी सुरेश ने शिकायत दी है कि ठेकेदार ने खेत का रास्ता बनाने के लिए क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग नहीं किया। वहीं, महम निवासी ज्ञानो देवी ने शिकायत दी है कि उसने महम नगर पालिका सचिव को शिकायत दी, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा और गांधरा निवासी दीपक, विकास, गोविंद, रमेश, होशियार व रोहताश ने शिकायत दी है कि उनके खेत की खाल (नाली) खुलवाई जाए।