फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Grant did not , the minister and chief minister assured liar, block chairman

नहीं मिली ग्रांट, मंत्री और सीएम का आश्वासन भी झूठा, आंदोलन तेज करेंगे ब्लॉक चेयरमैन

Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Grant did not , the minister and chief minister assured liar, block chairman
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
पंचायतों में विकास की बयार बहाने का दम भरने वाली सरकार ने अभी तक पंचायत, ब्लॉक और जिला परिषद को ग्रांट ही जारी नहीं की। हालात यह हैं कि मंत्री और सीएम का आश्वासन भी झूठा होता दिख रहा है। मंत्री ओपी धनखड़ और सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करने के बावजूद ग्रांट नहीं भेजी गई। इस कारण अब ब्लॉक चेयरमैन आंदोलन तेज करने की तैयारी कर चुके हैैं। इस बार प्रदेश स्तरीय ब्लॉक चेयरमैन सम्मेलन सीएम सिटी करनाल में होगा। इसमें ग्रांट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में जनवरी में पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें पंचायतों को सरपंच तो जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए। इसके बाद ब्लॉक समिति और जिला परिषद के प्रधान चुने गए। लेकिन अभी तक न पंचायतों को कोई ग्रांट मिली है और न ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति को। विकास कार्य अटके पड़े हैं। सरपंच और ब्लॉक समिति के चेयरमैनों ने इसके लिए आंदोलन भी शुरू किया, लेकिन पंचायत मंत्री धनखड़ और सीएम ने आश्वासन देकर उन्हें थाम लिया। 
विज्ञापन


फिर आंदोलन की राह पर ब्लॉक समिति चेयरमैन
ग्रांट नहीं मिलने पर प्रदेश के ब्लॉक समिति चेयरमैन जून माह में रोहतक में जमा हुए थे। इसमें पंचायत मंत्री और सीएम से मिलने का फैसला लिया गया था। 20 जून को प्रदेश के 102 ब्लॉक समिति चेयरमैन पहले पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ से मिले तो उन्होंने एक सप्ताह में ग्रांट भेजने का आश्वासन दिया। जब ग्रांट नहीं आई तो लाखनमाजरा ब्लॉक समिति चेयरमैन के प्रतिनिधि ने पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ से जून के आखिरी दिनों में एमडीयू में कार्यक्रम में मुलाकात की। उस समय कहा गया कि एक-दो दिन में ग्रांट आ जाएगी। लेकिन आज तक ग्रांट नहीं आई है। अब जल्द ही करनाल या जींद में प्रदेश के सभी ब्लॉक समिति चेयरमैन जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों की गलियों में भरा पानी, लोग परेशान
गांवों में हर रास्ते और गलियों में पानी भरा है और बजट नहीं होने के कारण निस्तारण नहीं हो रहा है। इन्हीं गलियों और रास्तों से निकलकर बच्चे स्कूल जाते हैं तो लोगों को काम पर जाने के लिए भी सुबह गंदे पानी से निकलना पड़ता है।

हम मंत्री ओपी धनखड़ और सीएम खट्टर से मिले थे। उन्होंने ग्रांट एक सप्ताह में देने का वादा किया था, लेकिन ग्रांट नहीं मिली। गांव की गलियों में पानी भरा है और हम लोगों के बीच जाते हैं तो वे उल्टा-सीधा बोलते हैं। जब विकास नहीं होगा तो लोगों का गुस्सा भी भड़केगा। लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। 

चांद कुंडू, चेयरमैन प्रतिनिधि, ब्लॉक समिति लाखनमाजरा।

ग्रांट नहीं मिलने के कारण विकास में बाधा आ रही है। ग्रांट मिल जाती है तो विकास तेजी पकड़ेगा। सरकार को जल्द ही ग्रांट देनी चाहिए और विकास कार्य कराने चाहिए। यह किसी एक की मांग नहीं है, बल्कि सभी ब्लॉक समिति चेयरमैन की मांग है। 
सुमित्रा देवी, चेयरपर्सन ब्लॉक  समिति महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed