{"_id":"69ac90332793a41c7b0053ce","slug":"goyal-cricket-club-defeated-late-sugni-devi-foundation-rohtak-news-c-17-roh1020-820614-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने लेट सुगनी देवी फाउंडेशन को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने लेट सुगनी देवी फाउंडेशन को दी शिकस्त
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
27 रोहतक के श्री हनुमंत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में दीपांशु को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते कोच
Link Copied
रोहतक। हनुमंत क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में शनिवार को खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में गोयल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब को 5 विकेट से रौंद दिया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपांशु भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन
टॉस जीतकर गोयल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेट सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। वहीं, नवीन ने 21 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया जबकि कार्तिक बराक ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए।
विज्ञापन
गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से दीपांशु भारद्वाज ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान अभिनव गुप्ता ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि श्री ने भी 2 विकेट हासिल किए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम ने संयम और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। अर्जुन मोर ने 60 गेंदों पर 65 रन बनाकर जीत आसान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।