{"_id":"68336186f1cb30b38009d513","slug":"goyal-cricket-club-defeated-bharti-cricket-xi-by-112-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-659907-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने भारती क्रिकेट एकादश को 112 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोयल क्रिकेट क्लब ने भारती क्रिकेट एकादश को 112 रनों से हराया
Sun, 25 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 25 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
25सीटीके32-वीटीआई क्रिकेट मैदान में बल्लेबाजी करता नमन। स्रोत:क्लब
रोहतक। वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में भारती गोयल वनडे सीरीज का फाइनल मैच रविवार को गोयल क्रिकेट क्लब व भारती क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने भारती क्रिकेट अकादमी एकादश को 112 रन से हराकर खिताब जीता। नमन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व लक्ष्य को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
इस मैच में भारती एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 267 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से नमन ने 47 गेंद पर 4 चौके व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाए। इसके अलावा रविश दलाल ने 76 रन व आकाश ने 41 रन बनाए।
भारती एकादश की ओर से भवेश व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में भारती एकादश 35 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। गोयल एकादश की ओर से लक्ष्य, अभिनव गुप्ता ने और विनय ने दो-दो विकेट लिए। भारती क्रिकेट एकेडमी की ओर से नमन शर्मा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।