फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Governor assured Jaihind of solving the problem

Rohtak News: राज्यपाल ने जयहिंद को दिया समस्या के समाधान का आश्वासन

Tue, 12 Nov 2024 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Governor assured Jaihind of solving the problem
12सीटीके54..पीजीआई दीक्षांत समारोह में नवीन जयहिंद को जाने से रोकती पुलिस। संवाद
रोहतक। पीजीआई के कच्चे कर्मचारियों की समस्या लेकर नवीन जयहिंद मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले। यहां उन्हें समस्या से अवगत कराया। राज्यपाल ने उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व सभी सेक्टर-6 में हटाए गए तंबू वाली जगह इकट्ठा हुए और पीजीआई की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने बस स्टैंड के पास ही बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। बाद में राज्यपाल से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन

पीजीआई के कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़क पर पैदल मार्च किया। लघुसचिवालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बसस्टैंड के पास रोक लिया। यहां बेरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। यहां एसडीएम आशीष कुमार उनसे बात करने पहुंचे व उनकी समस्या जानी। उन्होंने प्रशासन से बातचीत करते हुए राज्यपाल से मिलने की व्यवस्था कराई। कुछ समय बाद उन्हें राज्यपाल से मिलवाया गया। यहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने उनकी बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, कर्मचारियों ने कहा कि जहां तंबू था, वहां पर किसी का कोई प्लाट नहीं था। बाग में सरकार प्लाट काटने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पेड़ काटने की तैयारी है। हम इन पेड़ों को नहीं कटने देंगे।

12सीटीके54..पीजीआई दीक्षांत समारोह में नवीन जयहिंद को जाने से रोकती पुलिस। संवाद

12सीटीके54..पीजीआई दीक्षांत समारोह में नवीन जयहिंद को जाने से रोकती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed