{"_id":"65c2b26890e264be2405eeed","slug":"government-should-withdraw-the-notice-issued-till-tomorrow-rohtak-news-c-17-roh1020-353587-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरकार कल तक जारी नोटिस को वापस ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरकार कल तक जारी नोटिस को वापस ले
Wed, 07 Feb 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सब्जी मंडियों पर एकमुश्त टैक्स लगाने का नोटिस जारी सरकार ने कल तक वापस नहीं लिया तो सब्जी मंडी व्यापारी 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। जारी नोटिस के खिलाफ पहले भी एक दिन की हड़ताल रखी गई थी, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई न होने के कारण शुक्रवार को सब्जी मंडी एसोसिएशन ने पत्रकारवार्ता के दौरान यह बात कही। हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोनू छाबड़ा ने बताया कि सरकार बेवजह सब्जी और फल व्यापारियों को परेशान करने पर तुली हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अधिकारी व कर्मचारी वर्ग गुमराह कर रहे हैं। यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 10 फरवरी से प्रदेश की सभी सब्जी मंडी में अनिश्चितकाल के लिए बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे। मंडी सेक्रेटरी साहिल मग्गू ने बताया कि नए नोटिफिकेशन में स्लैब बनाकर एडवांस में आढ़तियों को मार्केट फीस भरने को कहा गया है। इसके अंदर बहुत त्रुटियां हैं और यह फैसला व्यापारियों के हित में भी नहीं है। अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं और कुछ लोग सरकार की गुड बुक्स में रहकर मंडियों के व्यापार को खराब करने पर उतारू हैं। आढ़ती तो किसानों और अंतिम उपभोक्ता के बीच की कड़ी है। हम लोग ग्राहक से दो प्रतिशत टैक्स लेकर प्रति सप्ताह सरकार को देते हैं। उसके बाद भी सरकार व्यापारियों को परेशान करने के लिए इस तरह के नोटिस जारी कर रही है।
-- -- -- --
सरकार ने नहीं सुनी तो होगी परेशानी
रोहतक सब्जी मंडी से सिर्फ शहर में ही नहीं यहां से लाखनमाजरा, सांपला, महम और कलानौर के लिए भी सब्जियां सप्लाई की जाती है। अगर 10 फरवरी को अनिश्चितकाल के लिए सब्जी मंडी बंद होती है तो बाहर से आने वाली सब्जियां भी खराब होंगी। बाहर बिकने वाली सब्जियों के दो से तीन गुणा तक दाम बढ़ जाएंगे। जनता को इसके लिए अलग से परेशान होना पड़ेगा। क्योंकि एसोसिएशन का कहना है कि आठ फरवरी को या तो सुनवाई होगी नहीं हुई तो 10 फरवरी से समाधान न होने तक हड़ताल होगी।