{"_id":"65a6c5fdef93131d5a09d079","slug":"government-should-implement-the-agreements-made-with-rural-sanitation-workers-citu-rohtak-news-c-17-roh1020-339371-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ बनी सहमतियों को लागू करे सरकार : सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ बनी सहमतियों को लागू करे सरकार : सीटू
Tue, 16 Jan 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले के ग्रामीण सफाई कर्मियों ने जिला स्तरीय सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। 29 नवंबर 2023 को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और सरकार के अधिकारियों के बीच बनी सहमति को लागू करवाने की मांग की गई। मंगलवार के धरने की अध्यक्षता यूनियन जिला उपप्रधान राकेश चांदी ने की और मंच संचालन जिला सह सचिव धर्मबीर हुड्डा ने किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम विवेक आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उप प्रधान सतबीर सिंह और यूनियन जिला सचिव संदीप लाढोत ने कहा कि 51 दिन के लंबे आंदोलन के बाद 29 नवंबर को विकास व पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में वार्ता हुई थी। वार्ता में ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव भेजने, 17 हजार रुपये मानदेय देने, 3 प्रतिशत सालाना मानदेय बढोतरी लागू करने और 60 साल के बाद 2 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ देने की सहमति बनी थी। अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
आगामी 4 फरवरी को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य स्तरीय आक्रोश रैली में भाग लेंगे। वहीं, 16 फरवरी को राज्य भर में एक दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल करके जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यलयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। मौके पर सीटू जिला सचिव काॅमरेड विनोद, जगमिंदर काला, विक्रम, विजय ब्राह्मणवास, गीता, संजय, तस्वीर, दयाचंद, सत्यवान मौजूद रहे।