फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should ensure sanitation workers

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों को पक्का करे सरकार

Tue, 17 Dec 2024 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government should ensure sanitation workers
16सीटीके39..मनसरोवर पार्क के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।संवाद
नगर पालिका सर्व कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम परिसर में बैठक की। यहां कर्मचारियों ने खुद को नियमित करने की मांग को लेकर नाराजगी जताई। सरकार की इस ओर अनदेखी पर शहर में रोष प्रदर्शन किया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने अध्यक्षता की व राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। भाजपा के प्रथम व द्वितीय कार्यकाल में कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार आंदाेलन किया। आंदोलन के दबाव में सरकार ने कई दौर की वार्ता संघ के साथ की। इन वार्ताओं में पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए, जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला। आश्वासन देने के बाद सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे प्रदेश के कर्मचारियों ने भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

कन्वेंशन में वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश तुषामण, महासचिव मांगेराम तिगरा, उप-महासचिव सुनील कुमार विण्डालिया, कोषाध्यक्ष महेन्द्र संगेलिया, अग्निशमन विभाग कर्मचारियों के राज्य प्रधान राजिंद्र, उप-प्रधान राजेश बागड़ी, वीरभान बिडलान, सचिव शारदा, परसोत्तम दानव, अनूप चिण्डालिया, ऑडिटर सुखदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रधान संजय बिडलान ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अरसे से संघर्षरत हैं। इसमें खुद को नियमित कराने की मांग मुख्य है। कर्मचारियों से वादा करने के बावजूद सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे कर्मचारियों ने रोष पनप रहा है। सरकार ने हमारी सुनवाई नहीं की तो अनशन करने के अलावा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed