फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government procurement of 1791 metric tonnes of wheat in the mandis of the district

जिले की मंडियों में हुई 1791 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद

Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of 1791 metric tonnes of wheat in the mandis of the district
रोहतक। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। वीरवार को जनपद में कुल 1791 मी.टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई। हालांकि अच्छा भाव मिलने पर किसान प्राइवेट आढ़तियों का भी रुख कर रहे हैं। जहां उन्हें सरकारी भाव से अधिक रेट मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं कटाई का काम तेजी से चल रहा है । शहर की मंडी में वीरवार को काफी संख्या में किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे। कुछ किसानों के गेहूं में नमी होेने के कारण उसे मंडी परिसर में ही गेहूं को सुखा दिया था। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा था उन्होंने अपना गेहूं सरकार को बेचा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसान निजी आढ़तियों के यहां अपना गेहूं ले गए। सरकार द्वारा 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है लेकिन प्राइवेट आढ़त पर 6 से 20 रुपये तक अधिक भाव मिल रहा है। इस बार उत्पादन कम होने की वजह से ये संभावना जताई जा रही है इस बार बाजार में गेहूं सरकारी रेट से अधिक बिकेगा। उधर जिला विपणन अधिकारी कार्यालय से बताया गया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अलग अलग दिन अलग अलग संस्थाएं खरीद कर रही हैं। वीरवार को रोहतक और सांपला में एचडब्ल्यूसी एजेंसी और कलानौर और महम में हैफे ड ने गेहूं की सरकारी खरीद की।
विज्ञापन

आज किस एजेंसी की कितनी खरीद
हैफेड - 519 मी.टन
एचडब्ल्यूसी 1272 मी.टन
कोट
जिले की मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ी है। एजेंसियों ने खरीद भी तेज कर दी है। कुल 3139 मी. टन गेहूं खरीद जा चुका है। किसानों से अपना गेहूं सुखाकर लाने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आपार तिवारी, खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed