फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government Girls School won in solo dance, Gandhi Nagar School won in Ragini.

Rohtak News: एकल नृत्य में राजकीय कन्या विद्यालय, रागनी में गांधी नगर स्कूल ने बाजी मारी

Tue, 14 Oct 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Government Girls School won in solo dance, Gandhi Nagar School won in Ragini.
स्कॉलर्स रोजरी विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के विजेताओं को सम
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर्स रोजरी विद्यालय में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पहले दिन 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों में एकल नृत्य में हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल टाउन पीएमश्री स्कूल ने दूसरा व राजकीय स्कूल पहरावर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रागनी में गांधी नगर राजकीय कन्या स्कूल प्रथम, हिसार रोड राजकीय कन्या स्कूल द्वितीय व राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल सांघी तृतीय रहा। स्कॉलर्स रोजरी विद्यालय में मंगलवार को पांच खंडों के विजेता प्रतिभागियों के लिए उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डिप्टी डीईओ राजबाला व प्राचार्या सुनीता अहलावत रहीं। राजकीय विद्यालयों से 55 प्रतिभागी टीमों ने पहले दिन उत्सव में भाग लिया। हरियाणा की संस्कृति को संजोए हुए रागनी, नाटक, एकल व समूह नृत्य स्पर्धाओं से माहौल रंगारंग रहा। स्कॉलर्स रोजरी विद्यालय के डायरेक्टर रवि गुगनानी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम, मॉडल टाउन पीएमश्री स्कूल ने दूसरा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। नाटक में हिसार रोड कन्या विद्यालय की टीम प्रथम, मॉडल संस्कृति विद्यालय सांघी की टीम द्वितीय व राजकीय विद्यालय करौंथा की टीम तृतीय रहीं। पुरस्कार राशि सभी विजेताओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed