फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gorakhdham Express halted at Kalanaur station

कलानौर स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस का हुआ ठहराव

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhdham Express halted at Kalanaur station
कलानौर रेलवे स्टेशन से गोरखधाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा । व
कलानौर स्टेशन पर शुक्रवार शाम 6:38 बजे पहली बार गोरखधाम एक्सप्रेस रुकी। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए तीन सवारियों ने टिकट लिया। पहला टिकट शिवराज नामक यात्री ने दिल्ली के लिए खरीदा। वहीं, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोको पायलट का ट्रेन के रुकने पर मुंह मीठा कराया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा गोरखधाम एक्सप्रेस के कलानौर में ठहराव के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। कलानौर एवं आसपास के लोगों के लिए सुबह हिसार-सिरसा तथा शाम को कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, गोरखपुर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं थी। अब इस ट्रेन के यहां ठहराव से लोगों को काफी राहत मिलेगी और आवागमन काफी सुगम होगा। सांसद ने कहा कोरोना काल में बंद हुई कालका एक्सप्रेस को जल्द चलवाने की तैयारी है। कुछ अड़चनें आड़े आ रही हैं, उनको दूर किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही मौजूद लोगों की भीड़ ने लोको पायलट व गार्ड का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाई। कलानौर, गुढान, सैंपल, आंवल, निगाना, ककराना, मसूदपुर के सैकड़ों लोग ढोल की थाप पर खूब नाचे।
विज्ञापन

जानकारी के लिए लंबे समय से गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव का कलानौर के लोग इंतजार कर रहे थे। स्टेशन मास्टर मनीष तोमर ने बताया की इस गाड़ी में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। छह माह तक सवारियों की गिनती होगी, जिसके बाद निरंतर ठहराव होगा। इस दौरान रमेश चेची, सतीश बसाना, नरेंद्र प्रजापत, संजय पुनियानी, लक्ष्मी नारायण, सत्यवान भाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed