फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gopi murder case: Neeraj used to threaten with money, poured chemical on the body to dissolve it

गोपी हत्याकांड : पैसे की धौंस दिखाता था नीरज, गलाने के लिए शव पर डाला केमिकल

Mon, 07 Jul 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gopi murder case: Neeraj used to threaten with money, poured chemical on the body to dissolve it
रोहतक। इस्माईला के गोपी हत्याकांड में पुलिस अब तक आरोपी नीरज को पकड़ने में नाकाम रही है। मृतक के भाई अजय का आरोप है कि नीरज प्रभावशाली परिवार से है। पैसे की धौंस दिखाता रहता था क्योंकि अभी उसकी रोहतक-दिल्ली राजमार्ग के नजदीक करोड़ों रुपये में जमीन बिकी थी।
विज्ञापन

वह अक्सर लोगों के बीच बैठकर कहता था कि उसके पास इतना पैसा है कि नोट गिनने के लिए मशीन ले रखी है। आरोप है कि उसने 50 हजार रुपये के लिए उसके भाई गोपी की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव गलाने के लिए सफेद रंग का केमिकल डाला हुआ था। डीएसपी रजनीश का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि नीरज उसके भाई गोपी के साथ पहले भी झगड़ा कर चुका था। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। 2 जुलाई की शाम नीरज की गाड़ी में युवक आए। उनके साथ विकास भी था जिसके कहने पर गोपी उनके साथ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। रॉड मारकर सिर फोड़ा हुआ था। जब उन्होंने शव देखा तो पहचान में नहीं आ रहा था। शव एक सप्ताह और जमीन में रहता तो पूरी तरह गल जाता क्योंकि शव पर सफेद रंग का केमिकल डाला हुआ था। गलने के कारण हाथ लगाते ही त्वचा उतर रही थी। अजय का कहना है कि आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। परिवार को जान का खतरा बना है।
मोबाइल फोन पर दी गई परिवार की लोकेशन
अजय का कहना है कि गोपी के गायब होने पर पता चला कि गांव का युवक नीरज और अन्य उसी समय से लापता हैं। उन्होंने कई जगह उसे तलाश किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस को जाकर बताया कि उन्हें उक्त युवकों पर शक है। पुलिस ने एक युवक विकास से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया। गांव का एक व्यक्ति लगातार नीरज को फोन पर यह बता रहा था कि गोपी को ढूंढने परिवार कहां-कहां जा रहा है। ऐसे में उक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाए।

यह है मामला
इस्माईला निवासी गोपी दो जुलाई को लापता हो गया था। तीसरे दिन शुक्रवार को उसका शव चुलियाना मोड़ पर खेतों में दबा मिला। आरोप है कि गोपी की गांव के पांच युवकों ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी। पुलिस एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed