फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods train box derailed on goods line

गुड्स लाइन पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ बेपटरी

Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Goods train box derailed on goods line
पटरी से उतरा मालगाडी का डिब्बा। संवाद
रेलवे स्टेशन की गुड्स लाइन पर शनिवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। जिसे क्रेन की मदद से करीब तीन घंटे में डिब्बा पटरी पर रखा जा सका। वहीं, डिब्बा के बेपटरी होने की रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाली मालगाड़ी को शंटिंग करके गुड्स लाइन पर खड़ा किया जा रहा था, तभी आखिरी डिब्बा बेपटरी हो गया। इसकी वजह से ट्रेन रुक गई और लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना पावर केबिन को दी। पावर केबिन से जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत रेल कर्मियों की मदद से बेपटरी हुआ डिब्बा हटवाकर मालगाड़ी को दूसरी लाइन पर खड़ा करवाया। इसके बाद रेल कर्मियों ने क्रेन की मदद से शाम करीब साढ़े छह बजे बेपटरी हुए डिब्बे को पटरी पर रखवाया। वहीं, डिब्बा के बेपटरी होने की जांच शुरू कर दी गई है। यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में विभागीय कार्य से आए हैं। एक डिब्बा के बेपटरी होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि बेपटरी हुआ डिब्बा पटरी पर खड़ा करवा दिया गया है। अब जांच होगी जिसमें जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed