फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   God is not found outside but within ourselves: Poonam Arya

परमात्मा कहीं बाहर नहीं बल्कि अपने अंदर मिलते हैं : पूनम आर्या

Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
God is not found outside but within ourselves: Poonam Arya
10सीटीके46-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान व सार्वदेशिक आर्य युवती परिषद के संयुक्त तत्वावधान में च
रोहतक। बेटी बचाओ अभियान व सार्वदेशिक आर्य युवती परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन जहां संगठन बनाने और कार्यकर्ताओं ने निरंतर संपर्क रखने पर गहनता से चर्चा हुई। वहीं ईश्वर भक्ति पर भी खूब चर्चा की।
विज्ञापन

बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्या ने कहा कि यदि आपको परमात्मा से मिलना है तो कहीं बाहर घूमने की जरूरत नहीं बल्कि अपने अंदर जाने की जरूरत है। ये सब जानते हैं कि परमात्मा कण कण में विद्यमान है, परंतु हम कण-कण में नहीं हैं। परमात्मा सब में हैं, आप में भी और मुझ में भी। इसलिए हम परमात्मा से अपने अंदर ही मिल सकते हैं। किसी मंदिर, मस्जिद या चर्च में नहीं।
विज्ञापन

वहीं प्रवेश आर्या ने कहा की कार्यकर्ता ही किसी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। समाज मे फैली बुराइयों को दूर करने के लिए निरंतर बेटी बचाओ अभियान व आर्य समाज कार्य कर रहा है। इसके बाद सुषमा आर्या ने कहा कि अच्छाई की शुरुआत अपने घर से करो लोग आप पर विश्वास करने लगेंगे तब ही परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ साधना, योग, संध्या, हवन आदि भी कराया जा रहा है। इस मौके पर पूजा आर्या, एकता आर्या, शक्ति आर्या, पूनम कुंडू, कविता आर्या, पूनम महम,अंतिम आर्या, अंकिता आर्या, छवि आर्या, सुषमा आर्या, प्रीति आर्या, बबीता आर्या, निधि आर्या, प्रगति कोहाड़, दीक्षा खटकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed