{"_id":"6585cbdd1e4c30d44f00b622","slug":"glass-of-vc-office-broken-in-scuffle-with-security-guards-rohtak-news-c-17-roh1019-320878-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का मुक्की में वीसी कार्यालय का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का मुक्की में वीसी कार्यालय का शीशा टूटा
विज्ञापन
एमडीयू में अपनी मांगो को लेकर नारे बाजी करते एएमवीए छात्र संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अंबेडकर मिशनरीज विधार्थी एसोसिएशन शुक्रवार को छात्र हितों की मांगों को लेकर एमडीयू के कुलपति राजबीर सिंह से मिलने के लिए सुरक्षा गार्डों के साथ हुई धक्का मुक्की में कार्यालय का शीशा टूट गया। लेकिन कुलपति के न मिलने के कारण उन्होंने कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा व डीन एकेडमिक प्रो. सुरेंद्र कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि छात्र हितों को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में यज्ञशाला पर एकत्रित हुए सुरक्षा अधिकारियों के संज्ञान में डालकर गगनचुंबी नारे लगाते हुए कुलपति कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। सुरक्षा अधिकारियों को सुचित किया की कुलपति प्रो. राजबीर सिंह लोहान को सूचित करें कि छात्र प्रतिनिधि ज्ञापन सौंपेंगे परंतु काफी देर तक किसी अधिकारी के बाहर नहीं आने पर छात्र वर्ग अंदर जाने लगे तो सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा रोकने के प्रयास में काफी धक्कामुक्की हुई।
यह हैं मांगे
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त सहायक प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित करे। खेल क्षेत्र में नाम कमान वाले खिलाड़ियों को पिछले तीन चार साल से न तो प्राइज दिए गए हैं न ही सम्मान समारोह किया गया है। शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे शोध छात्र वर्ग को एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट देकर इनके भविष्य की सुरक्षा की जाए। रिटायरमेंट के बाद एक टोल विशेष की पुन नियुक्तियां प्रदान की जा रही है, इससे हर महीने विवि को लगभग पचास लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।