फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls will get sports hostel in MDU

Rohtak News: एमडीयू में छात्राओं को मिलेगा स्पोर्ट्स हाॅस्टल

Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Girls will get sports hostel in MDU
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की ओर से नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर ने गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल निर्मित किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करें, जिससे वे आगे बढ़े और जीवन लक्ष्य प्राप्त करें। कुलपति ने संकीर्ण, पुरुषवादी मानसिकता में बदलाव की वकालत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। जरूरत है कि विकास के समान अवसर हम महिलाओं को मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि एमडीयू नारी सम्मान व महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर आमंत्रित विशिष्ट वक्ता गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार के मनोविज्ञान विभाग की डाॅ. सुमन बहमनी ने लैंगिक समानता व लैंगिक सशक्तीकरण में मनोवैज्ञानिक पहल की चर्चा की। विशिष्ट वक्ता डीएलसी सुपवा से महिला प्रकोष्ठ निदेशक डाॅ. सीमा ने कहा कि जमीनी हकीकत बताता है कि समाज में लैंगिक भेदभाव है। ऐसे में शुरुआत घर से होनी चाहिए, जहां होम मेकर गृहिणी का सम्मान हो और अभिभावकों की काउंसिलिंग हो, ताकि लड़का-लड़की में भेद न करें। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशी रश्मि ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शोधार्थी अजय ने किया। शोधार्थी सोनिया व मानसी ने मंचीय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव डा. कृष्णकांत, महिला अध्ययन केंद्र निदेशक प्रो. शालिनी सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन लाल तनेजा, महिला अधिकार एक्टिविस्ट एवं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस सुनील जागलान, निदेशक सीआरएसआई प्रोफेसर संदीप मलिक, विभाग अध्यक्ष, प्राध्यापक, एनएसएस के गर्ल्स वॉलंटियर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed