{"_id":"656b6d78a8bceae6430182a8","slug":"girl-who-came-to-pgi-for-treatment-of-back-pain-missing-rohtak-news-c-17-roh1019-305850-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई में कमर दर्द का उपचार करने आई युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई में कमर दर्द का उपचार करने आई युवती लापता
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में कमर दर्द का उपचार कराने आई युवती लापता हो गई तो दुकान पर सामने लेने गया 14 साल का किशोर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में पीजीआईएमएस व सिटी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महम चौबीसी के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी बेटी को कमर में दर्द था। एक दिसंबर को वह 22 वर्षीय बेटी को लेकर पीजीआई पहुंची। डॉक्टर को दिखाने से पहले बेटी ने कहा कि वह लघुशंका के लिए जा रही है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई।
उधर, मकड़ौली खुर्द निवासी अजय ने बताया कि उसका बेटा 14 वर्षीय प्रिंस 26 नवंबर को दुकान पर 20 रुपये लेकर सामान लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 28 नंवबर को वे सुखपुरा पुलिस चौकी में शिकायत देने गए तो पता चला कि 28 नवंबर को प्रिंस को गौकर्ण पार्क के पास दोस्तों के साथ घूमते देखा था। उसे रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पिता ने पुलिस को बताया कि प्रिंस के हाथ पर प्रिंस डॉन लिखा हुआ है। उसकी तलाश की जाए।