{"_id":"663808abc3bf15c3080cae1a","slug":"girl-murdered-in-jhajjar-body-burnt-to-erase-identity-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110063-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झज्जर में युवती की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झज्जर में युवती की हत्या, पहचान मिटाने के लिए जलाया शव
Mon, 06 May 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 06 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। मुंडाहेड़ा-कोयलपुर रोड पर खेते के पास एक 23 वर्षीय युवती का जला हुआ शव मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर पहचान मिटाने के लिए युवती का शव जलाया गया है। पुलिस ने सरपंच के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुंडाहेड़ा गांव के सरपंच सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि चार अप्रैल को वह मुंडाहेड़ा-कोयलपुर रोड पर घूमने गए थे। गांव के नवीन के खेत के पास उन्होंने खेत के पास जली हालत में एक शव पड़ा देखा। शव देखकर प्रतीत हो रहा था किसी ने हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया है। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सूचना पर डीसीपी डाक्टर अर्पित जैन, डीएसपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी साल्हावास व उनकी टीम के अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव जले होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
महिला का जला हुआ शव मिला है, जिसकी उम्र करीब 23 साल है। शव को पोस्टमार्टम के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
-एएसआई जगबीर सिंह, जांच अधिकारी