फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Giravad's Sahil murder case: Victim's family received threat

गिरावड़ का साहिल हत्याकांड : पीड़ित परिवार को मिली धमकी

Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Giravad's Sahil murder case: Victim's family received threat
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव गिरावड़ केे साहिल हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। साहिल के परिवार को किसी ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से पुलिस पता लगा रही है कि कॉल करने वाला कौन है। उसका हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं। लाखनमाजरा थारा प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खां का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी कप्तान सिंह ने दी शिकायत दी है कि उसे फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2021 में कप्तान ने शिकायत दी थी कि उसका लड़का 19 वर्षीय साहिल गांव के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में चंद्रभान आश्रम के नजदीक उसके लड़के की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में उस समय एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed