फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gift... Development work will be done in the district with Rs 12 crore.

Rohtak News: सौगात.... जिले में 12 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Wed, 19 Nov 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gift... Development work will be done in the district with Rs 12 crore.
18जेएनडी09: डीआरडीए हॉल में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ग्रांट वितरित करते हुए। संवाद - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला परिषद की बैठक में मंगलवार को ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई। 15 मिनट की बैठक में यह राशि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल, जिम, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार पर खर्च होगी। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने की।
ग्रांट वितरण का अधिकार परिषद सदस्यों, पार्षदों व अधिकारियों की उपस्थिति में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से चेयरपर्सन मनीषा रंधावा को दिया। पार्षदों ने हाथ उठाकर प्रस्तावों को मंजूरी दी और ग्रांट वितरण पर सहमति जताई। इसमें स्टांप ड्यूटी के तहत छह करोड़, एसएफसी के तहत तीन करोड़, एफटीसी के तहत तीन करोड़ की राशि जिला परिषद को मिली थी।
विज्ञापन

बैठक में स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, खेल व ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई। जिला परिषद ने स्पष्ट किया कि विकास राशि का उपयोग उन मूलभूत सुविधाओं पर किया जाएगा, जिनका सीधा प्रभाव जनता के दैनिक जीवन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि कई गांवों के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं की मरम्मत, बाउंड्रीवॉल, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और स्मार्ट कक्षाओं के निर्माण पर राशि खर्च होगी।
परिषद सदस्यों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने और शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण वातावरण के लिए इन कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी दुरुस्त
ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की कमी और भवनों की खराब स्थिति को लेकर कई प्रस्ताव आए। इन पर परिषद ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, शौचालय, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था पर राशि खर्च की जाएगी। परिषद ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को पहले चरण में बेहतर बनाया जाएगा।
पेयजल व्यवस्था में आएगा सुधार
कई गांवों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए परिषद ने पेयजल पाइपलाइन सुधार, नए ट्यूबवेल की स्थापना और ओवरहेड टैंक की मरम्मत के लिए राशि आवंटित की। गर्मी के मौसम से पहले जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना परिषद की प्राथमिक सूची में शामिल है।
खेल और जिम के लिए भी मिली मंजूरी
बैठक में युवाओं के लिए गांवों में जिम उपकरण लगाने, ओपन एयर जिम और खेल मैदानों की मरम्मत के प्रस्तावों को भी स्वीकृत किया गया। कई पार्षदों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए जिला परिषद विशेष ध्यान देगी।
सड़क और अन्य बुनियादी कार्य भी शामिल
ग्रामीण सड़क मार्गों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, नालों की सफाई और सामुदायिक भवनों के निर्माण जैसे कई प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली है। परिषद सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी और ठेकेदारों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।


एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन
वार्ड 11 निवासी मुकेश ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या, बिजली के लटकते तार, टूटे खंभों की समस्या से अवगत करवाया तो एडीसी ने संबधित विभाग के अधिकारियों से बात कर एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा घसो कलां में तालाब के गंदे हुए पानी को निकलवाने की मांग, सफा खेड़ी व भगवान पुरा गांवों में सीसी की सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed