फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gaur Brahmin vandalism of Ayurvedic college students , junior beaten

गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्राओं की दादागिरी, जूनियर को पीटा

Sat, 28 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 28 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gaur Brahmin vandalism of Ayurvedic college students , junior beaten
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic
गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में बीएएमएस की सीनियर छात्राओं की दादागिरी चल रही है। कुछ सीनियर छात्राओं ने यहां अपनी एक जूनियर को पीट दिया। बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा का हॉस्टल में लगातार दो दिनों तक उत्पीड़न किया गया। छात्रा ने फोन पर परिजनों को बताया तो परिजन छात्रा को घर ले गए। प्राचार्य ने हॉस्टल अटेंडेंट को नोटिस जारी कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन की मानें तो आरोपी छात्राएं पहले भी इस तरह के मामले में घेरे में आ चुकी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले भी दूसरी छात्राओं से मारपीट की थी। उस समय इन छात्राओं का नाम काटने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अभिभावक और बाकी स्टाफ के कारण कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

 
पंचकूला की रहने वाली एक छात्रा कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। बताया जाता है कि दो दिन पहले छात्रा फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच वहां कुछ सीनियर छात्राएं पहुंच गई। उन्होंने जूनियर के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और फोन पर बात करने के बारे में भी उल्टी-सीधी बातें करने लगी। विरोध करने पर सीनियर छात्राओं ने उसके साथ मारपीट कर दी। चेतावनी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। दहशत के कारण पीड़ित ने कुछ नहीं कहा। लगातार दो दिनों तक पीड़ित का उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात है कि इतना सब होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन को भनक तक नहीं लगने दी गई। बृहस्पतिवार को छात्रा ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी। परिजनों के कॉलेज पहुंचने पर ही प्रबंधन को घटना का पता चला। परिजनों ने चेतावनी दी है कि वे इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराएंगे। प्रबंधन से नाराज परिजन छात्रा को अपने साथ लेकर घर चले गए। मामला संज्ञान में आते ही प्रबंधन ने आनन-फानन में दो हॉस्टल अटेंडेंट को नोटिस जारी कर पूरी घटना का कारण पूछा गया है। हालांकि अभी तक पीड़ित की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। 


परीक्षाओं की तैयारी के लिए हॉस्टल में रुकी हैं छात्राएं 
कॉलेज में चार दिन पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया गया था, लेकिन जून से वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। 50 से अधिक छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी के लिए हॉस्टल में रुकी हुई हैं। 

यूं बोले प्राचार्य 
मामला संज्ञान में आया है। इस पर हॉस्टल अटेंडेंट से जवाब-तलब किया गया है। फिलहाल छात्रा की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। 
- डॉ. चंद्रशेखर पांडे, प्राचार्य गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज, ब्राह्मणवास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed