{"_id":"63b9b818f0ddda079b2d8255","slug":"gatka-parties-surprised-with-their-feat-rohtakcity-news-rtk668684447","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गतका पार्टियों ने अपने करतब से किया अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गतका पार्टियों ने अपने करतब से किया अचंभित
विज्ञापन
नगर कीर्तन में पंज प्यारों के आगे सफाई करती संगत। अमर उजाला
रोहतक। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गांधी नगर स्थित गुरुद्वारा बहादुर सिंह की तरफ से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने साधु संतों की छत्रछाया में किया। कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। वहीं ऊंट व घोड़े शहरवासियों के लिये आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान गतका पर्टियों ने अपने करतब से लोगों को अचंभित कर दिया।
गुरु नानकसेवा सोसाइटी के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया, जो शहर का भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, सिख रेजिमेंट का मिलिट्री बैंड, ढोल, ऊंट, घोड़े, रथ नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन करने के लिये शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला।
नगर कीर्तन के दौरान दिलेर खालसा गतका ग्रुप के कलाकारों ने अपनी कला का अद्भुत नमूना पेश किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गतका पार्टी ने तलवारबाजी, लाठी सहित अन्य कई हैरतंगेज कारनामे दिखाए, जिन्हें देखकर संगत भी अपने दांतों तले उंगली दबाने पर विवश हो गई। इस दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में हलवा, गर्म दूध, पानी सहित फल भक्तों में वितरित किए।
विज्ञापन
इन स्थानों से होकर गुजरा नगर कीर्तन
पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर वार्ड-4 नया मंदिर, नया बाजार, छोकरा बग्गी वाली गली, दिल्ली रोड, बजरंग भवन फाटक, अशोका चौक, गुरुद्वारा माछी शाह, जवाहर नगर, पुराना बाजार, सब्जी मंडी, पब्लिक पार्क, रामलीला मैदान, पटेल नगर, नीलकंठ मंदिर, आईटीआई चौक, लेबर चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर, डीएलएफ चौक, गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, गुरुद्वारा सोमाशाह, पप्पू बेकरी, मानसरोवर पार्क, मानसरोवर कॉलोनी, झंग कॉलोनी, बजरंग भवन मंदिर, गुरुद्वारा सुभाष नगर, मॉडल टाउन, डी-पार्क, अर्जुन नगर से होता हुआ वापस गुरुद्वारा बहादुर सिंह पहुंचा।