फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gas leak in a CNG vehicle at Punjabi Chowk, major accident averted.

Rohtak News: पंजाबी चौक पर सीएनजी वाहन में गैस रिसाव, बड़ा हादसा टला

Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gas leak in a CNG vehicle at Punjabi Chowk, major accident averted.
04जेएनडी26: सीएनजी गैस लीक होने के बाद पंजाबी चौक पर खड़ी गाड़ी। संवाद। - फोटो : अमेठी शहर ​स्थित सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग।
नरवाना। शहर के मुख्य पंजाबी चौक पर बुधवार सुबह 10 दस बजे एक गाड़ी में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव होने लगा। वाहन के अंदर से तेज गैस की गंध फैलते ही चालक व यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने गाड़ी को तुरंत चौक पर रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा।
विज्ञापन

एक गाड़ी कालवन से आधा दर्जन से अधिक सवारियों को लेकर नरवाना पहुंची थी। पंजाबी चौक के पास यात्रियों को उतरना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वाहन चौक पर पहुंचा अचानक गैस लीकेज होनी शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी के अंदर दम घुटने लगा। यात्री घबरा गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना के समय चौक से गुजर रहे अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। काफी देर तक गाड़ी की खिड़कियां खुली रखी, जिससे गैस की दुर्गंध खत्म हो सके। घटना के बाद सीएनजी वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किट की समय-समय पर सर्विसिंग और पाइपलाइन की जांच बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed