फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage will be raised from homes, roads will not be cleaned, people will have trouble on the festival

घरों से उठेगा कूड़ा, न होगी सड़कों की सफाई, त्योहार पर लोगों को होगी परेशानी

Mon, 10 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be raised from homes, roads will not be cleaned, people will have trouble on the festival
रोहतक। नगर निगम में हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने व बकाया वेतन जारी करने की मांग पूरी न होने पर सोमवार से निगम कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। रविवार शाम को कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने वीडियो संदेश जारी करके हड़ताल की घोषणा की। साथ ही दावा किया कि न तो शहर से सोमवार को घर-घर से कचरा उठाया जाएगा और न ही सड़कों की सफाई होगी। साथ ही कार्यालय में भी प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर दूसरे कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि नगर निगम की तरफ से निजी एजेंसी के माध्यम से शौचालयों की सफाई कर रहे कर्मचारियों को हटा दिया गया है। साथ ही ठेके के कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। मामले को लेकर जब ठेकेदार से बात की तो उन्होंने कहा कि निगम ने भुगतान रोक रखा है। चार अक्तूबर से कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन ने कोई समाधान नहीं निकाला। अधिकारियों को चेताया था कि 10 अक्तूबर मांगे नहीं मानी गई तो सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही प्रधान ने दावा किया कि सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर कार्यालय की व्यवस्था तक प्रभावित होगी। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन-
सोमवार से कर्मचारी हड़ताल पर हैं या नहीं, इसका पता नहीं है। निगम आयुक्त 13 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं। संयुक्त आयुक्त से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों से बात चल रही है। हड़ताल नहीं होगी। अब सोमवार सुबह बातचीत से समस्या का समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे, ताकि शहरवासी प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
बाक्स-
हड़ताल कामयाब रही तो ये काम होंगे प्रभावित
- घर-घर से कचरा कलेक्शन नहीं हो सकेगा।
- सड़कों के किनारे एकत्रित होने वाला कचरा नहीं उठेगा।
- प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों को दिक्कत आएगी।
- रजिस्ट्री के लिए अनिवार्य निगम की एनओसी जारी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed