फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage will be collected from home in the newly legalized colonies too, Rs 20 lakh per month will be spent

Rohtak News: नई वैध हुई काॅलोनियों में भी घर से होगा कूड़ा उठान, 20 लाख प्रति माह होंगे खर्च

Thu, 02 May 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from home in the newly legalized colonies too, Rs 20 lakh per month will be spent
झज्जर। नई कालोनियां वैध होने के बाद अब इन कालोनियों से भी घर-घर से कूड़ा उठान का काम शुरू हो जाएगा। नई कालोनियां जुड़ने के बाद शहर में प्रॉपर्टी की संख्या बढ़कर 39181 हो गई है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद यहां से कूड़ा उठाने के लिए नया टेंडर लगाया जाएगा। नए टेंडर में गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।नियम के मुताबिक 480 घरों पर एक कचरा उठान गाड़ी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में 39181 प्रॉपर्टी है, ऐसे में गाड़ियों की संख्या का आंकड़ा 80 से ऊपर हो जाएगा। इससे काफी राहत शहर वासियों को मिलेगी। यही नहीं नगर परिषद द्वारा चुनाव आचार संहिता के बाद जो टेंडर लगाया जाएगा, वह भी पहले से महंगा होगा। पहले नगर परिषद घर-घर से कूड़ा उठान व लिफ्टिंग पर प्रति माह 15 से 16 लाख रुपये खर्च कर रही थी, वहीं अब इस पर प्रति माह 20 लाख रुपये खर्च होंगे। यानी नगर परिषद घर-घर से कूड़ा उठान व मुख्य मार्गों से कूड़ा लिफ्टिंग के लिए एक साल में दो करोड़ 46 लाख 20 हजार रुपये खर्च करेगा। नगर परिषद की तरफ से इसका एस्टीमेट भी तैयार किया हुआ है। इसकी मंजूरी स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय से ली जाएगी।
विज्ञापन


शहर में बढ़ा कूड़ा, 32 से 39 टन प्रतिदिन पहुंचा
शहर में एरिया बढ़ने के साथ ही कूड़ा भी बढ़ने लगा है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो पहले शहर में प्रतिदिन 32 टन कूड़ा निकलता था, लेकिन अब यह आंकड़ा 39 टन तक पहुंच गया है। अब इसी के आधार पर ही खर्चा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुराने टेंडर की दिलाई जाएगी मंजूरी
नगर परिषद ने एक साल के लिए घर-घर कूड़ा उठान का टेंडर दिया हुआ है, जिसकी समयावधि खत्म होने वाली है। ऐसे में आचार संहिता में नया टेंडर नहीं लगने के चलते नगर परिषद की तरफ से फिलहाल पुरानी एजेंसी के टेंडर को ही आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिला नगर आयुक्त से मंजूरी ली जाएगी।


वर्जन
घर-घर से कूड़ा उठान का टेंडर खत्म होने वाला है। आचार संहिता के चलते उसे आगे बढ़ाने की मंजूरी जिला गर आयुक्त से ली जाएगी। नया टेंडर चुनाव आचार संहिता हटने के बाद लगाया जाएगा। इस बार एरिया बढ़ने के साथ गाड़ियों की संख्या बढे़गी। 480 घरों पर एक गाड़ी लगेगी। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed